-
Advertisement
हिमाचल में प्रचंड ठंड से कांप रहे लोग, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर
Last Updated on December 17, 2021 by saroj patrwal
पूरा हिमाचल इन दिनों जबरदस्त शीतलहर की चपेट में है। हाल यह है कि कई जिलों में तापमान माइनस डिग्री में पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह से ही लाहुल स्पीति व मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी का क्रम शुरू हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी के कारण प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है व मौसम ठंडा हो गया है। दूसरी ओर मौसम के करवट बदलते ही पर्यटन नगरी मनाली में भी बर्फबारी की उम्मीद बढ़ गई है। उधर चंबा के भरमौर में भी ताजा बर्फ गिरी है। शुक्रवार को सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं। वीरवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 20.0 दर्ज किया गया है। प्रदेश में 37 सड़कें बंद है जिसमें से 35 लाहुल स्पीति में बंद है। 36 पेयजल योजनाओं से लाहुल स्पीति में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में हादसाः बाइक सवार युवकों को कार ने रौंदा, एक के निकले प्राण
प्रदेश के निचले इलाकों में हालांकि दिन चढ़ने के साथ बादलों के बीच हल्की धूप खिली है लेकिन सुबह के समय लोगों को प्रचंड ठंड का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में तो पेयजल के पाइप भी जम गए हैं। शुक्रवार सुबह ही कुफरी में बर्फ की फाहे गिरे है। सुबह से शिमला सहित अधिकतर हिस्सों में आसमान में बादल उमड़े हुए है। हालांकि बर्फ़बारी की कम संभावना है लेकिन क्रिसमस पर बर्फ़बारी की आशंका विभाग ने जताई है। प्रदेश में शनिवार को मौसम साफ रहेगा और 23 दिसम्बर को फिर बारिश और बर्फबारी की आशंका है।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबा भरमौर ओर कुफरी में बर्फबारी हुई। प्रदेश में आगमी दो तीन दिन मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। शिमला में तापमान माइनस में चला गया है और 2015 के बाद अब इतना ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में 5 डिग्री तक तापमान में गिरावटआई है और शिमला धर्मशाला में शीतलहर चलेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ थोड़ा कमजोर है जिससे ज्यादा असर नहीं होगा लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना है।
ये रहा तापमान
प्रदेश में तपमान में काफी गिरावट आई है । शिमला सहित 6 शहरों का तापमान माइनस में चल रहा है। केलांग में तापमान – 8 डिग्री,डलहौजी में – 2,8 शिमला – 0.2,कल्पा -4.4, कुफरी – 2,सोलन- 0.2,तापमान रिकार्ड किया गया है। विभाग की ओर आगामी दौड़ दिन तापमान में कमी बने रहने की आशंका जताई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group