-
Advertisement
बड़ी खबरः हिमाचल कांग्रेस कैंडिडेट की एक ऐसी सूची-जो आपको करेगी हैरान
Last Updated on October 17, 2022 by sintu kumar
नई दिल्ली। चुनाव का दौर है, फेक का भी चलन शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस कैंडिडेट (Congress Candidates) की एक सूची वायरल हो रही है। हिमाचल अभी अभी तक भी वो सूची पहुंची तो हमने उसका फैक्ट चेक (Fact Check) करवाया तो पता चला की वो फेक है। सूची में 68 नाम दर्शाएं गए हैं,जिन्हें कांग्रेस पार्टी का हिमाचल (Himachal) में अधिकृत कैंडिडेट बताया गया है। बाकायदा आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की मुहर भी लगाई गई है। सूची के ऊपरी हिस्से में बताया गया है कि कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने दर्शाए गए नामों को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का क्या है सच-जानने के लिए करें क्लिक
हिमाचल अभी अभी ने आमजन को भ्रम से दूर करने के लिए जब इसकी सच्चाई का पता किया तो ये फेक (Fake) पाई गई। याद रहे कि कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (Central Election Committee) की एक बैठक दो दिन पहले हुई है,जिसमें कुछ एक को छोड़कर अधिकतर कैंडिडेट के नाम पर सहमति बताई गई है,लेकिन सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। इस फेक सूची में एक गलती ये हो गई कि तारीख 30 जनवरी 2022 लिख दी गई है। वहीं से इसका फेक होना पकडा जाता है। इससे पहले 30 सितंबर को भी इसी तरह कांग्रेस कैंडिडेट की एक फेक सूची जारी हुई थी। उस वक्त भी हमने पाठकों की सुविधा के लिए फैक्ट चेक करवाया था,तो पता चला कि सूची फेक है। याद रहे कि कांग्रेस कैंडिडेट की एक सूची पहले बीते कल जारी होने वाली थी,लेकिन ऐन वक्त पर उसे रोक दिया गया। अब बताया जा रहा है कि सूची एक साथ जारी होगी,जिसमें सभी 68 नाम शामिल होंगे।