-
Advertisement
हिमाचल कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का क्या है सच-जानने के लिए करें क्लिक
शिमला। चुनाव का दौर है, फेक का भी चलन शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस उम्मीदवारों (Congress Candidates) की एक सूची वायरल हो रही है। जमकर लोग भी शेयर कर रहे हैं। हिमाचल अभी अभी तक भी वो सूची पहुंची तो हमने उसका फैक्ट चेक (Fact Check) करवाया तो पता चला की वो फेक है। सूची में 22 नाम दर्शाएं गए हैं,जिन्हें कांग्रेस पार्टी का हिमाचल (Himachal) में अधिकृत उम्मीदवार बताया गया है। बाकायदा आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की मुहर भी लगाई गई है। सूची के ऊपरी हिस्से में बताया गया है कि कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने दर्शाए गए नामों को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: फायर ऑफिसर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हिमाचल अभी अभी ने आमजन को भ्रम से दूर करने के लिए जब इसकी सच्चाई का पता किया तो ये फेक (Fake) पाई गई। याद रहे कि कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की एक बैठक हाल ही में हुई है,जिसमें 39 नामों पर सहमति बताई गई है,लेकिन सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। अब कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी (Screening Committee) की बैठक 2 अक्टूबर को होगी,उसमें अन्य नामों पर चर्चा के बाद फिर से सात अक्टूबर को सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (Central Election Committee) की बैठक होनी हैं। उसके बाद ही सभी 68 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी करेगी।


