-
Advertisement
पंथाघाटी में निर्माणाधीन भवन में भीषण आग,लकड़ी का सामान जलकर राख
हिमाचल में सर्दियों के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। राजधानी के उपनगर पंथाघाटी में एक भवन में आग लग गई। हालांकि उसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन लाखों का नुकसान आंका गया है। यहां पर बीती आधी रात को निर्माणधीन भवन में रखा लकड़ियों का सामान जलकर राख हो गया। इस भवन में लकड़ियों ये बना सामान रखा गया था। आग लगने का कारण बिजली का शॉट सर्किट माना जा रहा हैं। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। जले हुए सामान की कीमत लगभग 60 लाख आंकी गई हैं।
यह भी पढ़ें- हमीरपुर के बड़सर में हार्डवेयर की दुकान जलकर राख, शॉटसर्किट से लगी आग
जानकारी के मुताबिक तेज सिंह ठाकुर नाम के व्यक्ति का पंथाघाटी में एक निर्माणाधीन भवन हैं। इस भवन की दो मंजिलों में हार्डवेयर की दुकानों में बेचे जाने वाला लकड़ियों का सामान रखा गया था। आग लगने से तेज सिंह ठाकुर, टिम्बर शॉप मीनल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक सुरेंद्र शर्मा और हिंदुस्तान ट्रेडिंग कंपनी के हार्डवेयर शॉप के मालिक राजन सेठ का लकड़ियों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के वक्त कोई मौजूद नहीं था।
बीती आधी रात को फायर ब्रिगेड शिमला को सूचना मिली कि पंथाघाटी में आग लगी है। सूचना मिलने पर फायर कर्मी मौके पर पहुंचें, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। हालांकि, इस मामले में पुलिस भी जांच करेगी। वहीं, CCTV कैमरों को भी खंगाला जाएगा।

