-
Advertisement
मुआवजा वहीं मिला तो बीच सड़क पर बैठ गए फोरलेन विस्थापितों
Last Updated on January 17, 2023 by sintu kumar
बिलासपुर। मकानों और भूमि के नुकसान का मुआवजा ना मिलने पर फोरलेन विस्थापितों ने नौणी- भगेड़- घुमारवीं -हमीरपुर फोरलेन मार्ग पर भराड़ी के पास चक्का जाम कर दिया। विस्थापितों ने सुबह 9 बजे से सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री इस मार्ग से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांगड़ा जा रहे थे लेकिन विस्थापितों के चक्का जाम के चलते उन्हें सड़क मार्ग बदलना पड़ा। इन विस्थापितों का कहना हैं कि फोरलेन सड़क निर्माण के कारण उनके मकानों और भूमि को भारी हानि पहुंची है | उनके मकानों में बड़ी- बड़ी दरारें आने के कारण उनमें रह पाना खतरे से खाली नहीं है।
यह भी पढ़ें- सीएम सुक्खू ने अपदा प्रबंधन को लेकर किया मंथन, सभी डीसी से मांगी रिपोर्ट
उन्होंने कहा कि दो वर्षों से अपने मकानों और भूमि के नुकसान का मुआवजा दिलाये जाने की राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और जिला प्रशासन तथा इस सड़क का निर्माण करने वाली गाबर कंपनी से बार-बार मांग करते आ रहे हैं। लेकिन उन्हें हर बार कोरे आश्वासन ही दिये गए और उनकी किसी ने भी कोई सुध नहीं ली। जिस कारण विवश होकर उन्हें यह कदम उठाने को विवश होना पड़ा है। आज मंगलवार को उन्होंने फोर लेन सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया। किसी भी गाड़ी को अब वहां से जाने नहीं दिया जा रहा है। इसी बीच ड़क के दोनों ओर लम्बा जाम लग गया है।