-
Advertisement
सुक्खू कर रहे बदले की भावना से काम, दफ्तर बंद करने पर जाएंगे कोर्ट : जयराम ठाकुर
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप (Suresh kashyap) ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) बदला बदली की भावना से राजनीति कर रहे हैं और एक के बाद एक जितने भी निर्णय पूर्व की जयराम सरकार ने जनहित के लिए थे उसको पलटने का काम कर रही है। यह सरकार केवल निर्णय पलटने आई है। बीजेपी इस प्रकार के निर्णय की घोर निंदा करती है। सुक्खू सरकार ने धर्मपुर स्थित शिवा प्रोजेक्ट का पहला कार्यालय भी बंद कर दिया और उस कार्यालय के तमाम कर्मचारियों को शिमला बुला लिया, इसी के साथ एक्सीलेंस केंद्र को भी बंद करने का कार्य किया। यह साफ दर्शाता है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को जनहित की कोई टेंशन नहीं है, उनको केवल बीजेपी के अच्छे कार्यों को पलटने की टेंशन है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में कभी एेसा नहीं देखा गया। केवल समग्र हिमाचल प्रदेश के विकास का उद्देश्य ही बीजेपी का फोकस रहा। उन्होंने कहा कि यह बदला बदली वाली सरकार ज्यादा देर चलने वाली नहीं है। सीएम अपने तो मंत्री भी नही बना पा रहे है और राजनीति कर जनता को परेशान कर रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


