-
Advertisement
आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियर बॉक्स वाली SUV भारत के बाजार में आने को तैयार
फ्रांस की कार बनाने वाली कंपनी Citroen भारत में एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी की पहली कार Citroen C5 Aircross की लांचिंग सात अप्रैल को होगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी लांचिंग में अपनी Citroen C5 Aircross कार को लांच करने जा रही है। कंपनी ने बुकिंग अमाउंट 50,000 रुपए रखा है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि इसे 24 लाख से 26 लाख के बीच बाजार में उतारा जाएगा। इसकी सही कीमत को लांच के वक्त ही ओपन किया जाएगा। इसकी प्रोडक्शन भारत में तमिलनाडु के थिरूवल्लूर में ही हो रही है। Citroen C5 Aircross का भारत में MG Hector, Kia Seltos, Jeep Compass, Hyundai Tucson और Volkswagen Tiguan AllSpace से मुकाबला होगा।
यह भी पढ़ें: Kia की नई इलेक्ट्रिक कार EV-6 आई, फुल चार्ज पर चलेगी 500 किलोमीटर,ये रही कीमत
कंपनी ने अपनी इस SUV कार में आठ इंच का टचस्क्रीन इंफाटेंमेंट सिस्टम दिया है, जोकि एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। कार में पैनोरामिक सनरूफ, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ग्रिप कंट्रोल सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉर्ट मॉनिटरिंग, डुअल टोन-18 इंच डायमंड कट एलॉय व्हील, ड्राइवर सीट मसाजर जैसे फीचर के साथ-साथ इसमें डुअल टोन डैशबोर्ड फिनिश देखने को मिलेगा। इसी कार में 2.0लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जोकि 177 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने दावा किया है कि एक लीटर ईंधन में ये 18.6किमी तक की रेंज देगी, इसमें आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है।
