-
Advertisement
आज से शुरू हो रहा है गणेश उत्सव, जानें स्थापना मुहूर्त और पूजा की विधि
सनातन धर्म में सबसे लोकप्रिय त्योहार में से एक गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) की शुरुआत आज होने वाली है। ये पर्व पूरे 10 दिन बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भक्त भगवान गणेश(Lord Ganesha) की प्रतिमा अपने घर लेकर आते हैं फिर 10 दिन भक्ति भाव से पूजा करने के बाद 11वें दिन भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर हुआ था। आज यानी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। आज देशभर में गणपति स्थापना होगी।
गणेश चतुर्थी 2026 शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी तिथि आरंभ:- 14 सितंबर 2026 को सुबह 07:06 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त:- 15 सितंबर 2026 को सुबह 07:44 बजे
गणपति स्थापना व पूजा मुहूर्त:- सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक (अवधि: 2 घंटे 29 मिनट)
गणेश विसर्जन (अनंत चतुर्दशी):- शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
वहीं गणेश विसर्जन 17 सितंबर 2024, मंगलवार के दिन किया जाएगा। कई लोग अपने घरों में एक दिन के लिए, कोई डोल ग्यारस तक, तो कोई अनंत चतुर्दशी तक गणपति बप्पा की प्रतिमा विराजमान करता है।
गणेश चतुर्थी की पूजा विधि
- गणेश चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं.
- इसके बाद पूजा घर की अच्छी तरह साफ सफाई करके भगवान गणेश की विधिवत उपासना करें.
- इसके के लिए शुभ मुहूर्त में ईशान कोण में लकड़ी की चौकी स्थापित करें.
- अब चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं.
- इसके बाद बप्पा की प्रतिमा को इस चौकी पर विराजमान करें.
- नियमित रूप से प्रतिदिन भगवान गणेश की उपासना करें.
- 11वें दिन श्रद्धा भाव से भगवान गणेश को विदा करें.
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
