-
Advertisement
ऊना के साथ लगते नया नंगल में उद्योग से गैस रिसाव, स्कूली बच्चे व शिक्षक हुए बेहोश
Last Updated on May 11, 2023 by sintu kumar
ऊना जिला के साथ लगते नया नंगल स्थित एक उद्योग में गैस का रिसाव का मामला सामने आया है। गैस रिसाव से उद्योग के साथ लगते एक निजी स्कूल के कुछ बच्चे और शिक्षक गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए हैं। गैस लीक होने से बेहोश हुए बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक बच्चे की हालत ज्यादा खराब होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया है घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौके पर पहुंच गए है. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर घटना की जानकारी भी दी है। बैंस ने ट्वीट कर लिखा- नंगल में गैस रिसाव की खबर आई है। एहतियात को ध्यान में रखते हुए जिले की सभी एंबुलेंस को घटना स्थल पर तैनात किया जा रहा है। मैं अपने सभी शहरवासियों के स्वास्थ्य की कामना करता हूं।घबराने की जरूरत नहीं है।
ਨੰਗਲ ਵਿੱਚ ਗੈਸ ਲੀਕ ਹੋਣ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਸਾਵਧਾਨੀ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਐਂਬੂਲੈਂਸਾ ਨੂੰ ਘਟਨਾ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਸਾਰੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਦੀ ਸਿਹਤ ਦੀ ਕਾਮਨਾ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਘਬਰਾਣ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਮੈਂ ਖੁਦ ਵੀ ਜਲਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਰਿਹਾ ਹਾਂ।
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) May 11, 2023
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद ऊना जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और पंजाब सीमा से सटे गांवों के स्कूलों में बच्चों को छुट्टी कर दी गई है। स्थिति का जायजा लेने के बाद एसडीएम ऊना सहित प्रारम्भिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल आनन फानन में पंजाब और ऊना के गांवों के लोग स्कूल में राहत कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। . बता दें कि स्कूल के पास ही दो बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं, इनमें से किसी एक उद्योग से गैस लीक होने की आशंका है, जांच के बाद असल बात सामने आएगी ।डिप्टी कमिश्नर प्रीति यादव ने कहा कि नंगल के सैंट सोल्जर स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
यह भी पढ़े:खेल- खेल में झूला बन गया मौत के फंदा , 13 वर्षीय बच्ची की गई जान