- Advertisement -
मंडी। हिमाचल (Himachal) के मंडी में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Kumar) के गृहक्षेत्र सराज के कल्हणी के पास बड़े हादसे की जानकारी आ रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक चलती जीप (Jeep) पर पहाड़ी गिरी है। इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। सात को सुरक्षित निकाल लिया है और कुछ मलबे में दबे हैं। दबे लोगों को भी स्थानीय लोग अपने स्तर पर बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कल्हणी के साथ लगते बनोटी के पास हुआ है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय देवता कहीं मेहमानबाजी में गए हुए थे और उनके साथ देवलु भी इसमें शामिल होने के लिए गए हुए थे। मेहमानबाजी से लौटते वक्त देवता के रथ वाली गाड़ी आगे निकल गई और उसके पीछे चल रही एक अन्य जीप पर पहाड़ी से मलबा आ गिरा। बताया जा रहा है कि मलबा बहुत भारी मात्रा में आया है। जीप पर मलबा गिरने के बाद यह जीप मलबे के साथ काफी नीचे तक चली गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 7 लोग घायल हैं। अभी भी मलबे में 6 से सात लोगों के दबे होने की सूचना है। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्गम क्षेत्र होने के चलते अभी पुलिस टीम (Police Team) मौके पर नहीं पहुंच पाई है और पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने मौके पर चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। उनके अनुसार 7 लोग घायल हैं और उन्हें बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 6 से 7 लोगों के अभी भी लापता होने की सूचना मिल रही है।
- Advertisement -