-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: 22 करोड़ की मालकिन हैं प्रतिभा, हीरे मोती सहित करोड़ों के हैं आभूषण
मंडी। जिला मंडी संसदीय सीट पर कहने को मुकाबला राज परिवार और एक फौजी के बीच में हो रहा हैए लेकिन संपत्ति के मामले में दोनों ही करोड़पति हैं। प्रतिभा सिंह तो पहले से ही करोड़पति थी, लेकिन बीजेपी (BJP) के प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर भी करोड़पति निकले हैं। दोनों ने चुनाव आयोग को दिए अपने शपथपत्रों में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। आईए आपको विस्तार से बताते हैं कि किसके पास कितनी संपत्ति है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनावः खड़ा पत्थर में चेतन बरागटा का रोड शो, सुरेश भारद्वाज के खिलाफ लगे नारे
22.50 करोड़ की मालिकन हैं रानी साहिबा
स्व. वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी और मंडी (Mandi) से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) 22.50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं। इतनी संपत्ति की तो वे अकेली मालकिन हैं जबकि परिवार की कुल संपत्ति को जोड़ा जाए तो आंकड़ा 28.24 करोड़ पहुंच रहा है। वहीं परिवार की 8 करोड़ की संपत्ति ईडी वाले मामले में अटैच की गई है। प्रतिभा सिंह ने चुनाव आयोग (election Commission) को दिए हल्फनामे में बताया है कि उन्होंने विधानसभा से 10 लाख का ऋण ले रखा है। 3006 ग्राम के आभूषण उनके पास हैं और एक करोड़ की कीमत वाले हीरे-मोती उनके पास मौजूद हैं। स्व. वीरभद्र सिंह के नाम पर दो करोड़ की संपत्ति है जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के पास 3.5 करोड़ की संपत्ति है।
हिमाचल उपचुनाव: 4 सीटों के लिए 24 धुरंधर मैदान में उतरे, निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल
11 करोड़ के मालिक हैं ब्रिगेडियर साहब
भारतीय सेना से ब्रिगेडियर के पद से रिटायर हुए कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (Brigadier Khushal Thakur) 11 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। इसमें उनकी पत्नी की भी हिस्सेदारी शामिल है। दोनों के पास 11.20 लाख की ज्वैलरी है। ब्रिगेडियर की सालाना आय 19.43 लाख व पत्नी की 7.06 लाख रुपये है। किसी तरह का कोई आपराधिक मामला थाने में दर्ज नहीं है। इसके अलावा प्रत्याशी के पास 50,000 व पत्नी के पास 60,000 नकदी है। पत्नी के नाम पांच बैंकों में 1.15 करोड़ और सात बैंकों में करीब 46,89 लाख की एफडी (FD) हैं। करीब पांच लाख रुपये शेयर मार्केट में लगाया हुआ है। 7.92 लाख की स्कार्पियो और एक लाख रुपये की पिस्टल है। इनके ऊपर किसी प्रकार की देनदारी नहीं है।
संपत्ति का सही मिलान ना होने पर नोटिस
ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर द्वारा नामंकन पत्र में दिए गए शपथपत्र में संपत्ति का सही मिलान न होने पर निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें नोटिस (Notice) जारी किया है। नोटिस में नामांकन की छंटनी से पहले गलती को दुरुस्त करने का समय दिया गया है। इसकी पुष्टि निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने की है।
निर्दलियों में भी एक प्रत्याशी करोड़पति
अन्य प्रत्शयाशियों में कुल्लू की अंबिका हैं। सालाना आय साढ़े तीन लाख और पचास हजार नगदी है। इनके पास 76 लाख की चल अचल सपंत्ति है। निदर्लीय अनिल कुमार जोगिंद्रनगर से हैं। इनके पास दो लाख की नगदी समेत 13 लाख की चल अचल संपत्ति है। सुभाष मोहन कुल्लू के निरमंड से हैं। 2.48 लाख सालाना आय है। पचास हजार नगदी है और चल-अचल संपत्ति करीब 1.62 करोड़ है। वह पेशे से वकील हैं। हिमाचल जनक्रांति पार्टी के प्रत्याशी मुंशी राम बल्ह उपमंडल के लुहाखर के रहने वाले हैं। वह बीए, बीएड हैं। उनकी सालाना आय 3.67 लाख रुपये है। उनके पास एक पैसा भी नकदी नहीं है। खुद के नाम बैंक में 32 लाख व पत्नी के नाम 18 लाख की एफडीआर हैं। एक कार व पत्नी के पास चार लाख की ज्वेलरी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


