-
Advertisement
पार्टी विरोधी गतिविधियों पर Himachal Congress का चाबुक, तीन किए निष्कासित
Last Updated on March 28, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल (Himachal) में नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Election) का बिगुल बज चुका है। इस बार चुनाव पार्टी चिन्ह पर होने जा रहे हैं। ऐसे में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस किसी भी प्रकार के जोखिम के मूड में नहीं है। कांग्रेस (Congress) ने पहले ही चेताया था कि अगर कोई पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी कड़ी में हिमाचल कांग्रेस कमेटी (Himachal Congress Committee) ने तीन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया है। हिमाचल कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की संस्तुति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सोलन (Solan) नगर निगम के वार्ड नंबर 17 से विकास ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन की उपाध्यक्ष रीता ठाकुर व वार्ड नंबर 7 से सुनीता को आगामी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: #Solan को क्यों दिया नगर निगम का दर्जा, जयराम ने आज किया खुलासा
धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन में प्रचार कमेटी के अध्यक्ष तैनात
वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) के अनुमोदन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मंडी (Mandi), सोलन, पालमपुर व धर्मशाला (Dharamshala) नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर (Former Congress state president Kaul Singh) Thakur को मंडी, विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल को मंडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ब्रिज बिहारी लाल बुटेल को पालमपुर व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा को धर्मशाला नगर निगम चुनाव में प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।