- Advertisement -
शिमला। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Congress President Kuldeep Singh Rathore) ने किसान आंदोलन को कांग्रेस के समर्थन की बात कही। शिमला में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में कृषि कानूनों (Agricultural Laws) को लेकर सम्मेलन करेगी। 10 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर किसान सम्मेलन होंगे, जबकि 20 फरवरी को जिला स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 25 फरवरी को सोलन में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन (Kisan Sammelan) आयोजित होगा। सम्मेलन में कृषि कानूनों के नुकसान को लेकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन के साथ खड़ी रहेगी।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बर्फबारी (Snowfall) ने सरकार की पोल खोल दी है। दो दिन बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है।भारी बर्फबारी को लेकर जहां किसान-बागवान राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं लोगों की परेशानियां भी दो दिन बाद खत्म नहीं हुई हैं। मौसम विभाग ने बर्फबारी की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। फिर भी सरकार ने बर्फबारी से निपटने के लिए समय रहते इंतजाम नहीं किए, जिसके कारण लोगों को बिजली, पानी से दो दिन बाद भी महरूम रहना पड़ रहा है। लोगों को बर्फबारी के दो दिन बाद भी पैदल सफर करना पड़ रहा है।
- Advertisement -