-
Advertisement
हिमाचलः पिता ने बेटे के साथ किया कुकर्म, फरार
ऊना। अंब में एक पिता ने अपने ही बेटे के साथ कुकर्म (misdemeanor) कर डाला। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर पिता को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। जानकारी के अनुसार यूपी के 38 वर्षीय पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म किया है। पीड़ित बच्चे का अंब अस्पताल में मेडिकल व उपचार करवाया गया। पीड़ित बेटा उपमंडल के ही एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है। पुलिस ने बड़े बेटे की शिकायत पर पिता को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी फरार
पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय बेटे (son) ने बताया कि उसके पिता पिछले करीब 25 वर्षों से परिवार सहित उपमंडल अंब में रहते है। शनिवार शाम को पिता छोटे भाई को बहला फुसला कर घर के समीप एक खड्ड में ले गया, जहां पर बेटे के साथ गलत काम कर मौके से भाग गया। जब वह अपनी मां के साथ क्वार्टर में पहुंचा, तो छोटा भाई रो रहा था। पूछताछ के दौरान पूरी बात का पता चला, जिसके बाद बेटे ने पिता के विरुद्ध अंब पुलिस को शिकायत दी और भाई को उपचार के लिए अंब अस्पताल ले गए। एसपी ऊना (sp una) अर्जित सेन ने बताया कि उपमंडल अंब में एक प्रवासी व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ गलत काम किया है, जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का अंब अस्पताल में मेडिकल व उपचार करवाया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


