-
Advertisement
हिमाचल के Former Minister रघुराज का निधन, कसौली से पांच बार रहे थे विधायक
Last Updated on December 9, 2020 by saroj patrwal
कसौली। हिमाचल के पशुपालन मंत्री (Himachal Former Minister) रहे रघुराज (Raghuraj) का निधन (Passed Away) हो गया है। वह 85 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार रात को उच्चा परवाणू स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। रघुराज कसौली से पांच बार कांग्रेस टिकट पर विधायक (MLA from Kasauli) रहे। उनका अंतिम संस्कार आज परवाणू के पांच सेक्टर स्थित शमशान घाट में किया जाएगा।
ये भी पढ़ेः नूरपुर के Ex MLA रणजीत बख्शी का निधन, जालंधर में उपचार के दौरान आया Heart Attack
रघुराज वर्ष 1982 में पहली बार कसौली विस क्षेत्र के विधायक बने थे। उसके बाद वर्ष 1985 से लेकर 1990 वर्ष 1993 से लेकर 1998 वर्ष 1998 से लेकर 2003 व वर्ष 2003 से लेकर 2007 तक वह कसौली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे। इस दौरान वह पशुपालन मंत्री भी रहे। वर्ष 2007 के विस चुनावों में बीजेपी प्रत्याशी डॉ राजीव सैजल से चुनाव हारने के बाद वह सक्रिय राजनीति से पूरी तरह दूर हो गए थे। उनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। सीएम जयराम ठाकुर ने पूर्व कांग्रेसी विधायक के निधन पर शोक जताया है।
कसौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री रघुराज जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) December 9, 2020