-
Advertisement
हिमाचल में महंगा हुआ मकान बनाना, सीमेंट के दाम प्रति बोरी 3 रुपए बढ़े
शिमला। प्राकृतिक आपदा के प्रकोप से जूझ रहे हिमाचल में अब मकान बनाना महंगा (House Construction Costly In Himachal Pradesh) हो गया है, क्योंकि सीमेंट की 50 किलो वाली बोरी 3 रुपए महंगी (Himachal Cement Price) हो गई है। राज्य सरकार ने एक बोरी पर 3 रुपए टैक्स बढ़ा दिया है। राज्य में प्राकृतिक आपदा से 13 हजार से अधिक मकान टूटे हैं। हजारों मकान क्षतिग्रस्त हैं। अब इनका पुनर्निर्माण महंगा हो गया है। पहले 50 किलो के सीमेंट के बैग पर 7 रुपए 50 पैसे की दर से टैक्स लिया जाता था। अब इसकी दर को बढ़ाकर 11.50 रुपए प्रति 50 किलो किया गया है। यानी लोगों को सीमेंट पहले के मुकाबले 3 रुपए ज्यादा महंगा मिलेगा।
कंपनियां पहले ही बढ़ा चुकी हैं दाम
सीमेंट का उत्पादन करने वाली कुछ कंपनियों ने पहले ही सीमेंट के दाम बढ़ाने के आदेश अपने स्टॉकिस्ट और डिस्ट्रीब्यूटर को जारी किए थे। अब शनिवार देर शाम सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना (Himachal Govt Notification) ने दाम में और इजाफा कर दिया है। सीमेंट के दाम बढ़ाने का मामला पिछली बीजेपी सरकार के समय भी खूब चर्चा में रहता आया है। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भी सीमेंट के दाम में बढ़ोतरी हो गई है।
यह भी पढ़े:एकल ट्रेडिंग डेस्क के परिचालन के लिए 200 करोड़ का प्रावधान करेगी सुख सरकार
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

