-
Advertisement
हिमाचल किसान कांग्रेस की कार्यकारिणी का होगा पुनर्गठन
Last Updated on October 2, 2023 by Soumitra Roy
शिमला। हिमाचल किसान कांग्रेस (Himachal Kisan Congress) की कार्यकारिणी (Executive) को दोबारा पुनर्गठित किया जाएगा। इस बात पर सोमवार को यहां राजीव भवन में हिमाचल किसान कांग्रेस की बैठक में सहमति बनी है। किसान कांग्रेस की आगामी 7 नवंबर को होने वाली बैठक में नई कार्यकारिणी पर चर्चा हो सकती है।
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस बैठक में पूर्व पीएम स्व. लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश में किसानों के कई मुद्दों पर चर्चा की। यह तय हुआ कि संगठन के जो पदाधिकारी निष्क्रिय (Inactive) या कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं, उन्हें पदमुक्त किया जायेगा। बैठक में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस (All India Kisam Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खेड़ा की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया गया।
पंजाब सरकार को चेतावनी
किसान कांग्रेस ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि अगर खेड़ा की रिहाई नहीं हुई तो किसान कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। मुख्य प्रवक्ता कंवर रविंद्र सिंह ने कहा कि ये गिरफ्तारी पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की है। खेड़ा किसानों के नेता है। उन्होंने किसानों के हक के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी है।