-
Advertisement
हिमाचल के मीडिया कर्मी-न्यायिक अधिकारी फ्रंटलाइन वर्कर्स घोषित
शिमला। हिमाचल में कोरोना के खिलाफ चल रहे युद्ध में सरकार ने मीडिया कर्मियों (Media Personnel) व न्यायिक अधिकारियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स (Frontline Workers) घोषित किया है। उन्हें अब प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन की डोज (Corona Vaccine Dose) दी जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में एक सर्कुलर भी जारी किया है, जिसमें कोविड टीकाकरण के मकसद से न्यायिक अधिकारियों और मीडिया संस्थानों के कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की सूची में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: Live Report: कोरोना कर्फ्यू की जद में Himachal-बाजार बंद, आवाजाही पर नहीं है कोई रोक-टोक
जयराम सरकार ने मीडिया कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स को घोषित किया है लेकिन उन्हें कोरोना वार्रियर्स (Corona Warriors) की सूची में शामिल नहीं किया है। पिछले कुछ समय से प्रदेश सरकार से पत्रकारों को कोरोना वारियर्स घोषित करने की कई संगठन मांग कर चुके हैं। उधर देश के कई राज्यों में मीडिया कर्मियों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स की सूची में शामिल किया गया है। पड़ोसी राज्य पंजाब की सरकार मान्यता प्राप्त और येलो कार्ड धारक पत्रकारों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स की सूची में शामिल कर लिया है। बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में भी मीडिया कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स घोषित किया जा चुका है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

