-
Advertisement
भीषण अग्निकांड: नावर टिक्कर के टीलूधार में घर जलकर राख
House caught Fire: हिमाचल प्रदेश में सर्द रातों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है। शिमला जिला के तहत नावर टिक्कर के टीलूधार गांव में एक मकान जल कर राख( House caught Fire)हो गया। यह मकान सुंदर नैंटा, सुरजन नैंटा और बलवान नैंटा का था। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में देखते ही देखते पूरा घर जल गया। मकान में आग लगी देख स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। इसी बीच प्रशासन और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) को भी सूचना दी गई, लेकिन आग पर काबू पाने से पहले ही घर पूरी तरह खाक हो चुका था।
गनीमत ये रही कि समय रहते घर में रहने वाले लोग सुरक्षित बाहर निकल गए थे। घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता प्रदान की जाए। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की आग से घटना होने की आशंका जताई जा रही है।
संजू चौधरी

