-
Advertisement
#HP_Corona: आज 619 केस और 407 ठीक, 14 की मृत्यु- 6,269 एक्टिव केस
Last Updated on April 14, 2021 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 619 मामले आए हैं। वहीं, 407 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। आज 14 लोगों की जान गई है। इसमें कांगड़ा (Kangra) में 6, मंडी व शिमला में 3-3 और ऊना में दो की जान गई है। कांगड़ा में मनियारा पालमपुर के 65 वर्षीय व्यक्ति, भरोली ज्वालामुखी की 46 वर्षीय महिला और पनियाल ऊना की 57 साल की महिला ने दम तोड़ा है। कंगल कोहाला की 70 साल की महिला, भंपू इंदौरा के 74 साल के व्यक्ति और सिद्धबाड़ी धर्मशाला (Dharamshala) की 57 साल की महिला की भी जान गई है। मंडी में 65, 42 साल के व्यक्ति और 68 साल की महिला ने दम तोड़ा है। शिमला में 70 वर्षीय महिला, 52 और 38 वर्षीय पुरूष की जान गई है। ऊना में 73 और 78 साल के बुजुर्ग ने अंतिम सांस ली है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 71,394 पहुंच गया है। अभी 6,269 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 63,966 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1,125 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः इन राज्यों से आने वाले लोगों के लिए जरूरी होगी #Corona नेगेटिव रिपोर्ट
किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 148, सोलन (Solan) में 104, शिमला में 74, ऊना (Una) में 70, मंडी में 59, हमीरपुर (Hamirpur) में 44, कुल्लू में 38, सिरमौर में 32, बिलासपुर में 22, चंबा (Chamba) में 15, लाहुल स्पीति में 9 व किन्नौर में चार मामले आए हैं। कांगड़ा के 119, ऊना के 55, शिमला के 54, सोलन के 45, हमीरपुर के 41, बिलासपुर के 35, मंडी के 24, कुल्लू के 17, सिरमौर के 9 व चंबा के आठ ठीक हुए हैं।
आज 8,304 सैंपल में से 5,766 नेगेटिव, 402 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 8,304 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 5,756 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 2,146 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 402 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना के 13 लाख 47 हजार 341 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 12 लाख 73 हजार 800 नेगेटिव रहे हैं। 71,394 पॉजिटिव आए हैं। अभी 2,147 की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group