- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के नए मामलों से तीन गुणा अधिक लोग कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं। हिमाचल में आज कोरोना के 286 मामले आए हैं। वहीं, 1083 ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज 7 लोगों की जान गई है। कुल आंकड़ा 52,329 पहुंच गया है। अभी 5,196 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 46,221 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 864 है। कोरोना रिकवरी रेट 88 फीसदी से अधिक हो गया है। अभी यह 88.32 फीसदी है।
कांगड़ा जिला में 80, शिमला में 54, मंडी में 40, सोलन में 33, कुल्लू (Kullu) में 29, सिरमौर में 22, चंबा में 13, हमीरपुर (Hamirpur) में आठ व बिलासपुर में सात मामले आए हैं। मंडी के 405, कांगड़ा के 242, शिमला के 122, बिलासपुर (Bilaspur) के 80, सोलन व ऊना के 40-40, हमीरपुर के 38, सिरमौर के 32, चंबा व किन्नौर के 31-31 व कुल्लू के 22 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
हिमाचल में आज 7 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। शिमला में दो, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर व मंडी में एक-एक की जान गई है। शिमला में 72 व 85, चंबा में 56, सिरमौर में 53, मंडी (Mandi) में 91 वर्षीय व्यक्ति व बिलासपुर में 59 साल की महिला ने दम तोड़ा है। कांगड़ा (Kangra) जिला में सलियाना पालमपुर की 63 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। आज शाम करीब पौने छह बजे महिला ने अंतिम सांस ली है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में चंबा बकाण के 56 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। व्यक्ति ने आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे दम तोड़ा। व्यक्ति चंबा में पॉजिटिव पाया गया था।
हिमाचल में आज कोरोना के 6,191 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4,803 नेगेटिव (Negtive) पाए गए हैं। 1,250 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 138 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में अब तक 6 लाख 74 हजार 626 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 6 लाख 21 हजार 047 नेगेटिव रहे हैं। 52,329 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी 1,250 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है।
- Advertisement -