-
Advertisement
HP Corona: आज 32 लोगों की मृत्यु, कांगड़ा में 12 ने तोड़ा दम-1,363 केस
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 1,363 नए मामलेआए हैं। वहीं, 1,161 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज रिकॉर्ड 32 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 87,501 पहुंच गया है। अभी 13,577 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 72,557 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1323 है।
यह भी पढ़ें: Himachal में आज अब तक कोरोना के 683 केस, कांगड़ा में ही 300- 21 की मृत्यु

किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा (Kangra) में 423, सिरमौर में 229, शिमला में 224, सोलन में 149, हमीरपुर में 104, मंडी में 83, बिलासपुर में 64, ऊना में 38, कुल्लू में 27, किन्नौर में 10, चंबा (Chamba) में 9 व लाहुल स्पीति में 3 मामले आए हैं। कांगड़ा के 325, सोलन के 179, मंडी (Mandi) के 114, सिरमौर के 84, शिमला के 71, ऊना के 70, चंबा के 63, किन्नौर के 60, हमीरपुर व लाहुल स्पीति के 59-59, बिलासपुर के 42 व कुल्लू के 35 ठीक हुए हैं।

हिमाचल में आज कोरोना डेथ की डिटेल
हिमाचल में आज रिकॉर्ड 32 लोगों की जान गई है। पिछले तीन दिन में हिमाचल में 82 लोगों की जान जा चुकी है। आज कांगड़ा में 12, मंडी व शिमला (Shimla) में चार-चार, हमीरपुर व ऊना में तीन-तीन, सिरमौर व सोलन में दो-दो और कुल्लू (Kullu) व बिलासपुर में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा जिला में बरियाल नगरोटा सूरियां निवासी 68 वर्षीय महिला, बरनाला घमरूर जसवां कांगड़ा के 47 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के 57 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी धर्मशाला की 52 साल की महिला व बणे दी हट्टी तहसील देहरा के 68 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। साथ ही पालमपुर वार्ड नंबर दो की 38 साल की महिला, खनियारा धर्मशाला के 66 साल के व्यक्ति, रजोट बैजनाथ की 75 साल की महिला, मसरेड़ धर्मशाला की 53 वर्षीय महिला व हरसर जवाली के 69 साल के व्यक्ति ने भी दम तोड़ा है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में रोहतक हरियाणा निवासी 53 साल के व्यक्ति व धर्मशाला अस्पताल में दाखिल दुनेरा पठानकोट की 80 साल की महिला ने भी अंतिम सांस ली है। शिमला में 58, 60, 75 व 58 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। मंडी में 33, 65, 50 वर्षीय व्यक्ति व 52 साल की महिला ने अंतिम सांस ली है। हमीरपुर (Hamirpur) में 73 साल के व्यक्ति, 84 व 58 वर्षीय महिला की जान गई है। ऊना जिला में 52 साल के व्यक्ति, 68 व 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। सोलन में 65 वर्षीय व्यक्ति व 59 साल की महिला ने अंतिम सांस ली है। सिरमौर में 74 वर्षीय व्यक्ति, 77 वर्षीय महिला, बिलासपुर में 68 साल के व्यक्ति व कुल्लू में 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है।

आज 6,483 सैंपल में से 2,295 नेगेटिव, 534 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 6,483 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 2,295 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 3,654 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 534 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के पेंडिंग 2219 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 14 लाख 47 हजार 397 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 13 लाख 54 हजार 023 नेगेटिव रहे हैं। 87,501 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 5873 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

