-
Advertisement

HP Corona: 3,965 केस और 2,043 ठीक- 12 साल के लड़के सहित 45 की मृत्यु
Last Updated on May 6, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 3,965 मामले आए हैं। इसमें सबसे अधिक कांगड़ा जिला में 1,032 केस आए हैं। आज 2,043 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज 45 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 18 हजार 752 पहुंच गया है। अभी 27 हजार 779 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 89 हजार 197 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1724 है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब तक Corona के 2,293 केस, कांगड़ा में आज भी आंकड़ा एक हजार पार
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा (Kangra) में 1,032, सोलन में 498, मंडी में 477, शिमला में 400, हमीरपुर में 368, बिलासपुर में 316, सिरमौर में 232, चंबा व ऊना में 206-206, कुल्लू में 128, लाहुल स्पीति में 82 व किन्नौर में 20 मामले आए हैं। कांगड़ा के 627, मंडी (Mandi) के 286, हमीरपुर के 246, शिमला के 235,बिलासपुर के 161, सिरमौर के 135, सोलन के 122, कुल्लू के 103, चंबा के 72, ऊना के 38, किन्नौर के 13 व लाहुल स्पीति के पांच ठीक हुए हैं।
हिमाचल में कोरोना डेथ की डिटेल
हिमाचल में आज भी 45 लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में 17, सोलन और शिमला में 8-8, मंडी में पांच, हमीरपुर, कुल्लू में दो-दो, ऊना, सिरमौर व चंबा में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा में राख गांव के 60 वर्षीय व्यक्ति, मुमता नगरोटा बगवां के 56 वर्षीय व्यक्ति, भातला नूरपुर के 52 वर्षीय व्यक्ति, जंदपुर बैजनाथ के 45 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर चार चांदपुर पालमपुर (Palampur) की 50 वर्षीय महिला, अगोजर पालमपुर की 73 वर्षीय महिला, कोटलू जयसिंहपुर की 58 वर्षीय महिला, समलोटी नगरोटा बगवां की 76 वर्षीय महिला, गुनेहर के 61 वर्षीय व्यक्ति, भाली के 32 साल के युवक, भलेटी ज्वालामुखी की 49 वर्षीय महिला, संगरूर के 35 वर्षीय व्यक्ति, धनेटी की 40 वर्षीय महिला, दरगेह सकरी के 36 वर्षीय व्यक्ति, मेटी गरोह के 84 वर्षीय व्यक्ति, गदरोली फतेहपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति व राजपुर पालमपुर की 40 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। सोलन (Solan) में 50 वर्षीय महिला, 12 साल के बच्चे, 74 वर्षीय व्यक्ति, 62, 45, 52 वर्षीय व्यक्ति, 54 व 60 वर्षीय महिला, शिमला में 46, 65, 49, 83, 54, 80 साल की महिला, 57, 65 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर में 93, 71 साल की महिला, ऊना में 38 वर्षीय व्यक्ति, सिरमौर में 36 वर्षीय युवक व चंबा में 60 साल की महिला की मृत्यु हुई है। कुल्लू में 63, 52 साल की महिला, मंडी में 38, 31, 80 साल के व्यक्ति, 40 व 68 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है।
आज 15,139 सैंपल में से 6,835 नेगेटिव, 2,241 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 15,139 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 6,835 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 6,063 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 2,241 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 6567 सैंपल की रिपोर्ट भी आनी बाकी है। हिमाचल में आज अब तक 15 लाख 90 हजार 372 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 14 लाख 59 हजार 013 नेगेटिव रहे हैं। 1 लाख 18 हजार 729 पॉजिटिव आए हैं। अभी 12 हजार 630 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group