-
Advertisement
Himachal में अब तक कोरोना के 2,110 केस, कांगड़ा में ही 877 मामले-31 लोगों की गई जान
Last Updated on May 4, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 2,110 नए मामले आए हैं। वहीं, अब तक 1,837 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 31 लोगों की जान गई है। कांगड़ा (Kangra) में 15, सोलन में 6, हमीरपुर व सिरमौर में तीन-तीन, शिमला व ऊना में दो-दो ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में चनियारा धर्मशाला के 55 साल के व्यक्ति, दाड़ी की 54 वर्षीय महिला, डिपो बाजार धर्मशाला की 71 साल की महिला, भरमाड़ डाकघर बनूरी की 57 साल की महिला, धनोट की 75 वर्षीय महिला, नंगल के 53 वर्षीय व्यक्ति, धीरा की 43 वर्षीय महिला, मतलाहड़ जवाली के 56 वर्षीय व्यक्ति, लोअर सकोह के 50 वर्षीय व्यक्ति, सुकनाड़ा की 70 वर्षीय महिला, पाहड़ा पालमपुर के 81 वर्षीय व्यक्ति, पखर ज्वालामुखी की 65 साल की महिला, सियूंड नगरोटा बगवां के 63 साल के व्यक्ति, रानी सिद्धपुर पोस्ट आॅफिस बिंद्रावन की 46 साल की महिला व ब्रिदावन गांव के 82 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। हिमाचल में अभी 1 लाख 09 हजार 231 कुल आंकड़ा है। इसमें 22,038 एक्टिव केस हैं। अब तक 85,516 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। वहीं, 1,630 लोगों की अब तक जान गई है। हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) 78.85 फीसदी है। राहत की बात है कि इस माह काफी संख्या में लोग ठीक हो रहे हैं। एक मई से अब तक 6,193 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हर रोज एक हजार से अधिक लोग ठीक हो रहे हैं। आज अब तक रिकॉर्ड 1837 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। लोगों का ठीक होना राहत की बात है, लेकिन कोरोना डेथ (Corona Death) ने चिंता बढ़ा दी है। 1 मई से अब तक 146 लोगों की जान गई है। दो और तीन मई तो 44 व 43 लोगों ने दम तोड़ा है।
यह भी पढ़ें: HP Corona: आज 2,630 केस, कांगड़ा में 717 तो बिलासपुर में 400- 43 की मृत्यु
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
पिछले कल सात बजे के कोरोना बुलेटिन के बाद अब तक कांगड़ा में 877, मंडी (Mandi) में 406, हमीरपुर में 340, शिमला (Shimla) में 191, सिरमौर में 175, चंबा में 38, किन्नौर में 28, ऊना में 25, कुल्लू व सोलन में 15-15 मामले आए हैं। कांगड़ा के 471, सिरमौर के 269, सोलन के 267, मंडी के 238, हमीरपुर के 220, शिमला के 179, ऊना (Una) के 112, कुल्लू के 64, चंबा के 13 व किन्नौर के चार ठीक हुए हैं। कांगड़ा में 5,783, सोलन (Solan) में 2,709, मंडी में 2,425, शिमला में 2,283, सिरमौर में 2,239, हमीरपुर में 1,710, बिलासपुर में 1,662, ऊना में 1,206, चंबा में 810, कुल्लू में 610, लाहुल स्पीति में 280 व किन्नौर में 232 एक्टिव केस (Active Case) हैं। कांगड़ा में 433, शिमला में 361, मंडी में 188, ऊना में 122, सोलन में 121, हमीरपुर में 99, कुल्लू (Kullu) में 95, सिरमौर में 79, चंबा में 63, बिलासपुर (Bilaspur) में 33, किन्नौर में 23 व लाहुल स्पीति में 13 की अब तक जान गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब तक कोरोना के 1,478 केस, कांगड़ा में ही 717 मामले- 39 की मृत्यु
आज अब तक 2,172 सैंपल आए जांच को, कोई भी नहीं हुआ चेक
हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 2,172 सैंपल जांच को लिए गए हैं। दो बजे के बुलेटिन के अनुसार अब तक किसी भी कोरोना सैंपल (Corona Sample) की जांच नहीं की गई है। पॉजिटिव मामले पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 5,444 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। अभी तक कुल 7,616 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group