-
Advertisement
HPSSC ने घोषित किए इन दो पोस्ट कोड के परीक्षा परिणाम जाने कौन हुए सफल
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने शनिवार को दो पोस्ट कोड (Post Code) की भर्ती परीक्षा का परिणाम (Result) घोषित किया है। यह दोनों पोस्ट कोड 875 और पोस्ट कोड 791 हैं। यह जानकारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी है। उन्होंने बताया कि पोस्ट कोड 875 हिमाचल प्रदेश फोरेंसिक साइंस विभाग निदेशालय में लेबोरेटरी असिस्टेंट बायोलॉजी एंड सेरोलॉजी की भर्ती परीक्षा (Recruitment Exam) का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा (Written Exam) की मेरिट के आधार पर चार अभ्यर्थियों को चयन किया है। इन अभ्यर्थियों के रोलनंबर 875000029, 875000113, 875000189 और रोलनंबर 875000218 हैं। चयनित अभ्यर्थियों की मूल्यांकन परीक्षा 27 अगस्त को आयोग कार्यालय में होगी।
यह भी पढ़ें: Himachal: अध्यापकों और अंशकालीन कर्मियों की होगी भर्ती, ये है आवदेन की अंतिम तिथि
वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम भी निकाला
इसी तरह से हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा निदेशालय पोस्ट कोड 791 वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (workshop instructor) के तीन पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। इन तीन पदों के लिए रोलनंबर 791000121 साहिल धीमान, 791000261 ललित कुमार और रेालनंबर 791000466 अभिषेक चौधरी का चयन किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


