-
Advertisement
कोरोना के बीच HRTC ने उठाया बड़ा कदम, ऊना बस स्टैंड पर हो रहा ये सब कुछ
ऊना। हिमाचल प्रदेश में कोरोना ( Corona) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं । पड़ोसी राज्य पंजाब से सटे जिला ऊना ( Una Distt) में पिछले कुछ समय से इन मामलों में तेजी आई है। तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम ( HRTC)भी अलर्ट हो गया है। एचआरटीसी की बसों में यात्रा करने वाली सवारियों को सुरक्षित सफर मुहैया करवाने के लिए सरकारी बसों को सैनेटाइज ( Sanitize) करना शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही आईएसबीटी ऊना ( ISBT Una) में एनाउंसमेंट कर यात्रियों से कोविड नियमों की पालना करने का भी आहवान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Covid-19 लक्षणों वाले व्यक्ति की सूचना नहीं दी तो निजी चिकित्सा संस्थानों पर होगी कार्रवाई
जिला ऊना में बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर जहां स्वास्थ्य विभाग ( Health Department) अलर्ट पर हैं। वहीं अब अन्य विभागों ने भी अपने-अपने स्तर पर एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। एचआरटीसी ने भी यात्रियों व अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर अब न केवल बसों को पुन: सेनेटाइज करना शुरू कर दिया। वहीं बिना मॉस्क पहन कर यात्रा करने पर मनाही कर दी गई है। बस में बैठने वाले यात्रियों को साफ निर्देश दिए जा रहे है कि बिना मॉस्क ( Mask) न तो बस में सफर करें और न ही बस स्टैंड में घूमे, इसके लिए बस स्टैंड में बाकायदा अनाऊंसमेंट भी करवाई जा रही है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: #HP_Corona: आज 400 पार नए केस, चार की मृत्यु- 3,221 एक्टिव केस

वर्ष 2021 के पहले माह से लेकर अब तक हर माह लगातार कोविड के केस बढ़ते जा रहे है। मार्च माह में जहां 11 सौ से अधिक कोरोना के मामले आए हैं। वहीं अप्रैल माह के पहले ही दिन जिला ऊना में 100 से दिन कोरोना केस आए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन सर्तक हो गए और हर रोज नए नए निर्देश दिए जा रहे है। इसी बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम भी कोरोना महामारी से बचने के लिए हर एतिहात बरत रहा है। अड्डा इंचार्ज अविनाश खुलर ने कहा कि बाहर से आने वाली हर बसों को सैनेटाइज किया जा रहा है, वहीं बस में यात्रा करने वाले यात्रियों को मॉस्क लगाने का आह्वान किया जा रहा है। इतना ही नहीं बस के चालक व परिचालक भी यात्रियों को लगातार जागरूक कर रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

