-
Advertisement
HRTC पेंशनरों को बड़ी राहत, अब हर महीने टाइम से मिलेगी पेंशन
शिमला। एचआरटीसी (HRTC) के पेंशनरों को अगले महीने से नियमित रूप से पेंशन की अदायगी की जाएगी। सरकार ने पेंशनरों के विवाद को सुलझा दिया है। पेंशनरों को अब हर महीने के पहले सप्ताह में पेंशन मिल जाएगी। लंबे समय से समय पर पेंशन नहीं मिल रही थी। वहीं, चिकित्सा बिलों का भी भुगतान नहीं हो रहा। इसके साथ अंतरिम राहत और महंगाई भत्ते की किस्त भी नहीं मिली। जिस पर भी सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: HRTC पेंशनरों की दो टूक, पहले पूरी करो मांग-फिर मिलेगा वोट, 22 को हुंकार रैली
आज अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में राज्य पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन की बैठक हुई। संगठन की ओर से प्रधान सत्य प्रकाश शर्मा, राज्य स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष केसी चौहान , प्रधान सत्य प्रकाश शर्मा , महासचिव सत्य प्रकाश शर्मा बैठक में पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन की ओर से उपस्थित रहे। फैसलों में मासिक पेंशन को माह के पहले सप्ताह में ही नियमित रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया गया। वहीं, 19 प्रतिशत महंगाई भत्ता और 4 प्रतिशत आईआर भविष्य की पेंशन के साथ देने का भी निर्णय लिया गया है।
इसके अतिरिक्त चिकित्सा बिलों का भुगतान 3 माह के भीतर बराबर किस्तों में अदायगी की जाने का भी निर्णय लिया गया है। शेष मांगों को जल्द ही सुलझाने के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया गया। वर्ष 2015 से रुके डीए के मामले को अगले महीने सरकार के वित्त विभाग के उच्च अधिकारियों एवं प्रबंधन के अधिकारियों के मध्य चर्चा के बाद भुगतान करने पर सहमति बनी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


