-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/05/Dharam.jpg)
Jyotish Shastra: सुबह उठते ही दिख जाएं ये चीजें तो बदल जाते हैं किस्मत के सितारे!
ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) में कहा गया है कि सुबह उठते ही दिखने वाली कुछ शुभ चीजें व्यक्ति के दिन को बेहतर बनाने में कामयाब होती है। ऐसे में कहा जाता है कि सूर्योदय (Sunrise) के समय हमें सकारात्मक चीजें ग्रहण करनी चाहिए ताकि पूरा दिन बेहतर बना रहे। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सुबह उठकर व्यक्ति को अपनी हथेलियों को देखना चाहिए, क्योंकि हाथ में मां सरस्वती के साथ मां लक्ष्मी और ब्रह्मा का वास होता है। सूर्योदय के वक्त रोज ऐसा करने से सुख-समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य (Good Luck) की प्राप्ति होती है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में कुछ संकेतों के बारे में बताया गया है। जो सुबह के समय दिखाई या सुनाई दे तो व्यक्ति को शुभ संकेत मिलते हैं।
ये चीजें देती हैं शुभ संकेत
- सुबह काम पर निकलते वक्त अगर आपको गाय या गाय का बछड़ा दूध पीता दिखे तो ऐसा मामना जाता है कि आपके जीवन में निश्चित ही सुखों की वृद्धि होने वाली है, तो यह किस्मत के मेहरबान होने का संकेत है। साथ ही सुबह के वक्त गाय के रंभाने की आवाजें सुनाई दें तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। इससके आपका दिन शुभ बीतता है।
- सुबह उठते ही अगर मंदिर की घंटियां, शंख की आवाज या फिर मंत्रोच्चार सुनाई दे, तो यह भी शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा होने से आपका को बिगड़ा काम अचानक बन जाता है। इसके अलावा दूध, दही सुबह-सुबह दिखे तो यह अच्छी किस्मत की तरफ इशारा करता है।
- सुबह के समय अगर पक्षियों की चहचहाहट सुनाई देती है तो समझ लें आज के दिन कुछ अच्छा होने वाला है। यदि सुहागिन महिला पूजा करती हुई या पूजा थाल लिए नजर आए तो यह शुभ माना जाता है। वहीं, अगर कोई झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करता हुआ नजर आएं तो इसे धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है।