-
Advertisement
Breaking : हिमाचल में सभी डीसी व एसपी को सोमवार व गुरुवार को Office में बैठना ही होगा
In Himachal DC-SP Will Have To Sit In Office On Monday and Thursday : शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) की अगुवाई वाली सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर सभी जिलों के डीसी (DC Of All Distt) को हिदायत जारी की है कि वह सोमवार व गुरुवार को अपने-अपने कार्यालय में ही मौजूद रहेंगे। सचिव प्रशासनिक सुधार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। आदेशों के अनुसार सोमवार या गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश की स्थिति में डीसी अगले कार्य दिवस पर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। यह निर्देश सभी एसपी पर भी लागू होंगे।
आमजन से मिलकर उनके कार्य को निपटाना होगा
अधिसूचना (Notification) के तहत सभी जिलों में डीसी को हर हाल में सोमवार व गुरुवार (Monday and Thursday) को अपने कार्यालय (Office) में बैठकर आमजन से मिलकर उनके कार्य को निपटाना होगा। चूंकि,जिलों में दूर-दूर से लोग अपने कार्य लेकर डीसी के पास पहुंचते हैं,ऐसे में उन्हें पता रहेगा कि इन दो दिनों में डीसी अपने कार्यालय में मौजूद रहेंगे। सीएम ने 7-8 नवंबर को शिमला में डीसी-एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान यह निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए डीसी और एसपी को सप्ताह के निश्चित दिन कार्यालय में उपस्थित रहना आवश्यक है ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।
2.5 लाख से अधिक लंबित राजस्व मामलों का निपटारा हुआ
सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन को प्राथमिकता देते हुए लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर ध्यान केंद्रित कर रही है। राज्य सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम भी शुरू किया है, जिसमें सभी मंत्रीगण ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व लोक अदालतों के आयोजन के माध्यम से अब तक 2.5 लाख से अधिक लंबित राजस्व मामलों का निपटारा किया जा चुका है और लोगों को सरकारी कार्यालयों में बार-बार नहीं जाना पड़ता है। डीसी बेहतर सुशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जिलों में लोगों की समस्याओं का अगर समय पर समाधान होगा तो इससे जनता को राहत मिलेगी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी होंगी। इसी उद्दे श्य से सभी डीसी को हर सप्ताह दो दिन कार्यालय में बैठने के निर्देश दिए गए हैं।

