कोरोना को लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने कही बड़ी बात, आप भी जानें क्या कहा

सिराज बीजेपी मंडल के मंडल मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को दिए मंत्र

कोरोना को लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने कही बड़ी बात, आप भी जानें क्या कहा

- Advertisement -

शिमला। प्रदेश में कोविड-19 (Covid-19) मामलों में तेज वृद्धि को लेकर राज्य चिंतित है, लेकिन सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से कोविड से सुरक्षा के लिए उचित व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि इस वायरस (Virus) के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 11,500 बिस्तर क्षमता उपलब्ध है, जिसे कि 17,000 तक बढ़ाया जा सकता हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 2374 ऑक्सीजन सुविधायुक्त बिस्तर, 8765 कोविड समर्पित बिस्तर, 237 आइसीयू बिस्तर और 1014 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। सीएम जयराम ठाकुर (CMJairamThakur) ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिराज बीजेपी मंडल के मंडल मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


यह भी पढ़ें:हिमाचल: डीजीपी संजय कुंडू ने किया बॉर्डर एरिया का निरीक्षण, कहा- इन आरोपियों की होगी संपत्ति सीज

जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाया जाना चाहिए। युवाओं, महिलाओं और अनुसूचित जाति समुदाय (Scheduled Caste Community) को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे और पार्टी के विभिन्न अग्रणी संगठनों के साथ बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल इस जिला में बाजार खोलने के आदेशों में किया बदलाव, यहां पढ़ें
पार्टी कार्यकर्ताओं को शिमला के नहीं काटने पड़ेगें चक्कर

जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को विभिन्न कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा तंत्र विकसित किया गया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने छोटे कार्यों के लिए बार-बार शिमला (Shimla) नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) द्वारा आरंभ किए गए सूक्ष्म दान अभियान में भाग लेने का भी आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: कांगड़ा में कल क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, जानें यहां

सूक्ष्म दान अभियान में भाग लें कार्यकर्ता

बीजेपी (BJP) मंडल सिराज के अध्यक्ष भागीरथ शर्मा ने सीएम और सिराज के अन्य नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने सिराज में पार्टी को मजबूत करने के लिए मंडल द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा आरंभ किए गए सूक्ष्म दान अभियान में भाग लेने का भी आग्रह किया। गुलजारी लाल, भीष्म ठाकुर, दिले राम, खीम दासी, लता ठाकुर और सिराज मंडल के अन्य पदाधिकारियों वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

माचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

 

 

- Advertisement -

Tags: | Himachal Breaking News | कोरोना | himachal abhi abhi news | मंडल मिलन कार्यक्रम | latest himachal news in hindi | Himachal headlines in Hindi | सीएम जयराम ठाकुर | today himachal news | कार्यकर्ताओं | himachal news live | state news | current news of himachal pradesh | मंत्र | himachal news online | सिराज | Himachal News | latest news | बीजेपी मंडल
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है