-
Advertisement
Solan में युवक और युवती तो Kullu के भुंतर में फंदे पर लटका मिस्त्री
सोलन/कुल्लू। सोलन (Solan) जिले के कंडाघाट और सोलन शहर के कोटलानाला क्षेत्र में युवक व एक युवती द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। वहीं, कुल्लू (Kullu) जिला की भुंतर तहसील के अंतर्गत बशौणा पंचायत की जरड़ बिहाल में एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है। सोलन के कोटलाना में फंदा लगाने वाली युवती की पहचान पुष्पा उम्र 23 के रूप में हुई है जो सिरमौर (Sirmaur) जिला की रहने वाली थी और सोलन में एक शोरूम में काम करती थी। सुबह पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कंडाघाट में युवक की पहचान 21 वर्षीय अर्जुन के तौर पर हुई है। इसने अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इससे कुछ दिन पूर्व भी एक युवक व युवती ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी अभी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है । वहीं एक बार फिर एक दिन में दो आत्महत्या के मामले सामने आने से पुलिस के लिए जांच करना परेशानी साबित हो रही है ।
यह भी पढ़ें: सवारी नहीं मिली तो रूट किए बंद
डीएसपी (DSP) मुख्यालय योगेश जोशी ने कहा कि पुलिस ने दोनों आत्महत्याओं के मामले में जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी मामले में कोई सबूत हाथ नहीं लगे हैं। कोई सुसाइड नोट या अन्य कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस (Police) ने दोनों मामलों में केस दर्जकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार आज करेगी Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
वहीं, कुल्लू जिला की भुंतर तहसील अंतर्गत बशौणा पंचायत की जरड़ बिहाल में एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। स्थानीय पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। एसपी कुल्लू (SP Kullu) गौरव सिंह ने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रधान ने भुंतर पुलिस को जरड़ बिहाल में एक व्यक्ति पेड़ से फंदे पर लटके होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के तहत लोहारा गांव के 68 वर्षीय गोविंद राम के तौर पर हुई है, जोकि यहां पर लंबे अरसे से मिस्त्री का काम करता था। जबकि घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) राजकुमार चंदेल ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के कुल्लू अस्पताल भिजवा दिया है और उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


