-
Advertisement
अनोखा शहर जहां की घड़ियों में कभी नहीं बजते 12, पढ़े इसके पीछे की कहानी
Last Updated on April 15, 2022 by sintu kumar
हमारे हाथ में जो घड़ी होती है उस में 1 से 12 तक के अंक होते हैं। इससे पता चल जाता है कि कितने बजे। दिन में 12 बजने के बाद दोपहर हो जाती है और रात को 12 बजने के बाद अगले दिन शुरु हो जाता है। सोचकर देखिए कि आपने टाइम देखने के लिए घड़ी की तरफ नजर डाली है लेकिन घड़ी में 12 अंक लिखा ही ना दिखाई दे. तो क्या होगा। दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां घड़ी में कभी 12 नहीं बजते हैं। आप सोच रहे होंगे मजाक है लेकिन जनाब ये सच है। दुनिया में एक ऐसी भी घड़ी है जिसमे कभी 12 नहीं बजते है। आपको बता दें कि यह अजीबोगरीब घड़ी स्विटजरलैंड के सोलोथर्न शहर में है। इस शहर के टाउन स्क्वेयर पर एक घड़ी लगी हुई है। उस घड़ी में घंटे के सिर्फ 11 अंक ही मौजूद हैं। वैसे यहां पर और भी कई घड़ियां हैं, जिसमें 12 नहीं बजते हैं। इस शहर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां के लोगों को 11 नंबर से काफी लगाव है, क्योंकि यहां की जो भी चीजे हैं, उनका डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमता रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शहर में चर्च और चैपलों की संख्या 11-11 ही है। इसके अलावा संग्रहालय, एतिहासिक झरने और टावर भी 11 नंबर के ही हैं।
यह भी पढ़ें- शादी से पहले की जाने वाली इन अजीब रस्मों को पढ़ आप रहे जाएंगे दंग
यहां के सेंट उर्सूस के मुख्य चर्च में भी 11 नंबर का महत्व आपको साफ़-साफ़ दिख जाएगा। दरअसल, यह चर्च भी 11 साल में ही बनकर तैयार हुआ था। यहां तीन सीढ़ियों का सेट है और हर सेट में 11 पंक्तियां हैं। इसके अलावा यहां 11 दरवाजे और 11 घंटियां भी हैं। यहां के लोगों को 11 नंबर से इतना लगाव है कि वो अपने 11वें जन्मदिन को खास तरह से सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर दिए जाने वाले तोहफे भी 11 नंबर से ही जुड़े होते हैं।
11 नंबर के प्रति लोगों के इतने लगाव के पीछे एक सदियों पुरानी मान्यता है। कहते हैं कि एक समय में सोलोथर्न के लोग काफी मेहनत करते थे, लेकिन इसके बावजूद उनके जीवन में खुशियां नहीं थी। कुछ समय के बाद यहां की पहाड़ियों से एल्फ आने लगे और उन लोगों का हौसला बढ़ाने लगे। एल्फ के आने से वहां के लोगों के जीवन में खुशहाली आने लगी।