-
Advertisement
बियर-शराब के शौकीन है या नहीं-सबके लिए है ये खबर बड़ी
भारत ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 32.21 करोड़ डॉलर मतलब 2,507 करोड़ रूपए की 2.47 लाख टन (Liquor and Beer) शराब और बीयर का एक्सपोर्ट (Export) किया है। मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स (Ministry of Commerce) ने बताया कि शराब एक्सपोर्ट किए जाने वाले देशों की लिस्ट में यूएई, घाना, सिंगापुर, कांगो और कैमरून शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय शराब इंडस्ट्री वर्ष 2010 से 2017 के दौरान 14 फीसदी की सालाना दर से बढ़ी है। यह देश में शराब कैटेगरी के तहत सबसे तेजी से बढ़ने वाली इंडस्ट्री बन गई है।
ये भी पढ़ेः दर्द से राहत देती है पेन किलर, ऐसे करती है असर, जानें वजह
इसी कड़ी में वाइन के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए एपीडा ने लंदन वाइन फेयर 2022 में देश के दस एक्सपोर्ट्स को भाग लेने की सुविधा भी प्रदान कर दी है। ग्लोबल मार्केट में अनाज के दाने (माल्ट) से बनी बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम व्हाइट वाइन, ब्रांडी और जिन जैसे इंडियन प्रोडेक्ट की मांग कई गुना बढ़ी है। एग्रीकल्चर और प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी ने लोकल वाइन की क्षमता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कई इंटरनेशनल ट्रेड फेयर Iinternational Trade Fair) में इसे लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

