-
Advertisement
रोज 70 रुपए जमा करने पर मिलेंगे सवा लाख से ज्यादा, जल्दी से लें यह स्कीम
Last Updated on January 28, 2022 by sintu kumar
नई दिल्ली। आजकल मार्केट (Market) में बहुत सारी ऐसी स्कीम चली हुईं हैं, जिनमें छोटी जमा राशि से बड़ा रिटर्न (Return) कमाया जा सकता है। वर्तमान में सबसे अच्छा रिटर्न डाकघर की योजनाओं से मिल रहा है और यह योजनाएं लोगों को काफी पसंद भी आ रही हैं। ऐसी ही एक योजना भारतीय डाक (Indian Post) द्वारा शुरू की गई है। यह एक रेकरिंक डिपॉजिट जमा खाता है। इस योजना में ब्याज दर तीन महीने के तौर पर संयोजित की जाती है, इसकी प्रमुख विशेषता आपके बच्चे के नाम पर खाता खोलने की स्वतंत्रता है, ताकि उन्हें एक सुरक्षित वित्तीय भविष्य की गारंटी मिल सके। एक ग्राहक के लिए अपने बच्चे के नाम पर खाता खोलने के लिए उन्हें अपने कानूनी अभिभावक के रूप में लिस्टेड करना होगा। इस योजना की परिपक्वता अवधि 5 वर्ष है।
यह भी पढ़ें- अब बिना लोन लिए ले सकते हैं कार, बस करना होगा ये आसान काम
इस योजना पर क्या है आय
कोई भी माता-पिता, जो अपने बच्चे के लिए आरडी (RD) खाता खोलते हैं, वे प्रतिदिन 70 रुपए जमा कर सकते हैंए जिससे 2100 रुपए प्रति माह हो जाते हैं। मैच्योरिटी पर यानी 5 साल के अंत में माता-पिता के खाते में 1,26,000 रुपए होंगे। इसके साथ ब्याज दर को ध्यान में रखा जाता है, जो तिमाही चक्रवृद्धि होती है। अप्रैल, 2020 से आरडी खाताधारक को 5.8 फीसदी की ब्याज दर दी जा रही है। इससे 5 साल के अंत में ब्याज 20,000 रुपए हो जाता है। इस प्रकार धारक के आरडी खाते में राशि 1,46,000 होगी।
आरडी खाता खोलने से पहले जानने योग्य अन्य बातें
पात्रता: यह योजना किसी भी भारतीय नागरिक को अधिकतम 3 वयस्कों का सिंगल या संयुक्त खाता शुरू करने की अनुमति देती है। अभिभावक अवयस्क की ओर से भी खाता खोल सकता है।
10 साल से ऊपर का बच्चा भी अपना खाता खुलवा सकता है।
क्या है सीमा: इंडिया पोस्ट की वेबसाइट (Website) के अनुसार मासिक जमा के लिए न्यूनतम राशि केवल 100 रुपए है, जिसकी कोई ऊपरी सीमा नहीं है।
खाता बंद करना और विस्तार करना
3 साल की लगातार जमा राशि के बाद खाते को समय से पहले बंद किया जा सकता है। हालांकि, इस मामले में ब्याज दर बचत खाते के समान ही होगी। अवधि को और पांच वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।