-
Advertisement
Big Breaking: HRTC बस हादसे का शिकार, पानीपत में Volvo बस ने मारी टक्कर-देखें वीडियो
Last Updated on June 21, 2022 by Vishal Rana
हिमाचल पथ परिवहन निगम(HRTC) की नगरोटा बगवां डिपो की वोल्वो बस पानीपत के समालखा में हादसे का शिकार हुई है। हादसे में करीब 12 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें एक लड़की के पैर में गंभीर चोट आई है। हादसा आज सुबह छह बजे के करीब उस वक्त हुआ जब मैक्लोडगंज से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की बस के चालक ने बस को सर्विस लेन में शौचालय जाने के लिए खड़ा किया तो पीछे से एक इंटर सिटी टूरिस्ट बस ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एचआरटीसी बस का पिछला हिस्सा और इंटरसिटी टूरिस्ट बस का आगे वाले हिस्से के पखच्चे उड़ गए। दोनों बस काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगते ही बस हाइवे पर दूसरी ओर एक 14 टायरा ट्रक से जा भिड़ी।
हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने दोनों बसों में बैठी सवारियों के लिए राहत कार्य शुरु किया। दोनों बसों की सवारियों को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना कंट्रोल रुम में दी। सूचना मिलते ही एंबूलेंस मौके पर पहुंची। घायल सवारियों को बाहर निकालने के बाद खून से लथपथ लोगों तुरंत इलाज के लिए अस्पतालों के लिए लेकर दौड़ा गया। कुछ को सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। कुछ को पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। कुछ सवारियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में करीब 12 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करवाया।