-
Advertisement
नौकरी के लिए हो जाओ तैयार, लाखों को नौकरी देने जा रही हैं आईटी कंपनियां
कोरोना काल में नौकरी वह भी एक नहीं लाखों की तादाद में,कोई भी सुनकर हैरान हो जाएगा। लेकिन ऐसा होने जा रहा है आईटी कंपनियां (IT companies) बड़े पैमाने पर भर्ती करने जा रही हैं। अकेले आईटी सेक्टर में देश की टाॅप-4 कंपनियां ही 1.2 लाख लोगों को नौकरी देने जा रही हैं। इनमें कंसल्टेंसी सर्विसेस, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies)और विप्रो जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा एलटीआई और माइंडट्री जैसी आईटी कंपनियां भी बड़ी संख्या में लोगों की भर्ती करेंगी। ऐसा इसलिए होने जा रहा है,क्योंकि दुनिया भर में तकनीकी सेवाओं की मांग बढ़ रही है। ऐसे में अनुमान है कि आईटी सेक्टर में कुल 1.5 लाख लोगों की भर्ती इसी साल होगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में फार्मासिस्ट और आइटीआई पास युवाओं के भरे जाएंगे 118 पद, जाने डिटेल
यहां अगर बात केवल टॉप-4 आईटी कंपनियों की करें तो टीसीएस (TCS)ने पहली तिमाही में करीब 20,400 लोगों की नौकरी दी है, जिसमें कुल मिलाकर करीब 5 लाख लोग काम करते हैं। वहीं इंफोसिस ने 8,200 लोगों को नौकरी दी है। विप्रो ने भी 12 हजार लोगों को नौकरी दी है। इसी तरह एचसीएल ने जून तिमाही तक 7500 लोगों को नौकरी दी है। कुल मिलाकर अगर बात इन टॉप-4 कंपनियों की करें तो इस साल की पहली तिमाही में इन कंपनियों ने करीब 48,500 कर्मचारियों की भर्ती की है। इसी तरह बताया जा रहा है कि इस पूरे वित्त वर्ष में ये कंपनियां करीब 1.2 लाख कर्मचारियों की भर्ती करेंगी। मौजूदा समय में इन चारों कंपनियों में कुल मिलाकर 11.63 लाख के करीब कर्मचारी काम करते हैं। अब ये संख्या नई भर्ती के साथ और बढेगी।

