-
Advertisement
ऊपर से बरस रही है मौत, नीचे देवदूत बन ITBP ने बचाई 14 लोगों की जान
Last Updated on August 11, 2021 by Sintu Kumar
रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा हुआ है। करीब 60 लोग इस लैंड स्लाइड में दब गए हैं। जिनमें से अभी तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इधर, अभी भी पहाड़ों से मौत बरसने का सिलसिला जारी है। इस भयानक आपदा में आईटीबी के जवान एक बार फिर देवदूत बनकर सामने आए हैं। आईटीबीपी के जवानों ने 14 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला है।
यह भी पढ़ें: किन्नौर लैंडस्लाइडः साथी के लिए फरिश्ता बन गया कलजंग नेगी
आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडे ने बताया कि निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर घटनास्थल पर आईटीबीपी की तीन बटालियन के करीब 200 जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। रेस्क्यू टीम करीब एक घंटे से भूस्खलन के रुकने का इंतजार कर रही है। अब भी करीब 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
पीएम व सीएम ने व्यक्त की संवेदना
सीएम जयराम ठाकुर ने आज किन्नौर के न्यूगलसेरी के निकट भू-स्खलन की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि आईटीबीपी, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, पुलिस बल और जिला प्रशासन की टीमें घटना स्थल पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान चला रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बस चालक और परिचालक सहित अन्य कुछ लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है और अन्य लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायल लोगों को चिकित्सीय उपचार प्रदान करने के सभी प्रबन्ध कर लिए गए हैं और जिला प्रशासन को घायलों को हर सम्भव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए है। इधर, केंद्र सरकार भी हालात पर नजर बनाए हुए है। पीएम मोदी (PM Modi) , गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) और बीजेपी प्रेसिडेंट जेपी नड्डा (JP Nadda) ने हादसे पर संवेदना जाहिर की है। वहीं, हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page