-
Advertisement
उप-चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा का ये रहा समय-पढ़े क्या बोले जयराम
शिमला। सीएम (CM) जयराम ठाकुर ने कहा है कि बीजेपी (BJP) की तीन दिवसीय बैठक 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का खाका तैयार करने में महत्वपूर्ण साबित हुई है। बैठकों के दौरान पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और 2017 के विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ भी बैठक आयोजित हुई। बैठक ने पार्टी को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विचार करने के साथ-साथ मंडी संसदीय क्षेत्र सहित फतेहपुर व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने जा रहे उप-चुनावों और आगामी आम चुनावों के लिए पार्टी को तैयार करने का अवसर प्रदान किया है। सीएम जय राम ठाकुर ने आज यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए ये बात कही।
यह भी पढ़ें: बीजेपी की बैठक क्या खत्म हुई-2022 में भी कश्यप ने सरकार बना डाली
जय राम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने कहा कि उप-चुनावों (Bye-Elections) के लिए कार्यक्रम की घोषणा होते पार्टी प्रत्याशियों (Party Candidates) की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी उप.चुनावों में विजय प्राप्त करने को लेकर आश्वस्त है। सीएम ने कहा कि राज्य में कोरोना के मामलों में कमी आई हैए जो प्रदेश के लोगों के लिए राहत का संकेत है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्तमान स्थिति से भली-भांति अवगत है और यह सुनिश्चित कर रही है कि निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो तथा किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के लिए टीकाकरण अभियान में और तेजी लाई जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

