-
Advertisement
Jairam Thakur बोले, झूठ की पराकाष्ठा, 12 घंटे में ही CM ने बदल दिया मुर्गा
Wild Chicken In Himachal CM Sukhu Dinner Menu : शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू किस दर्जे का झूठ बोलते हैं यह आज प्रदेश के लोगों ने फिर देख लिया। रात में जिसे जंगली मुर्गा बोलकर सीएम अपने सहयोगी और मंत्रियों को चटकारे ले लेकर खिला रहे थे सुबह वही जंगली मुर्गा, देसी मुर्गा (Desi Murga) बन गया। एक सीएम (CM) जो प्रदेश की संवैधानिक पर पर बैठता है और प्रदेश का संरक्षक होता है उसके द्वारा इस तरह का बर्ताव करना और भी शर्मनाक है। कुपवी में शुक्रवार की रात में जो हुआ उसे लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से पूरी दुनिया ने देखा, खाना देने के दौरान सीएम को बताया जा रहा है कि जंगली मुर्गा है तो वह कहते हैं कि जंगली मुर्गा कहीं बनाया जाता है। उसके बाद वह पूछ- पूछ कर अपने मंत्रियों और सहयोगियों को सर्व करने के लिए कहते हैं। अगले दिन जब यह मुद्दा बनता है और लोगों को पता चलता है की सरकारी संरक्षण में संरक्षित जंगली मुर्गा सीएम के डिनर में परोसा गया है तो सीएम गैर जिम्मेदाराना बातें करते हैं और सही जवाब देने की बजाय झूठ बोलते हैं। उन्हें समझना चाहिए की प्रदेश के लोग बहुत समझदार हैं और उन्हें इस तरह के झूठ बोलकर बार-बार बरगलाया नहीं जा सकता है।
टिक्कर में जो कुछ हुआ वह सरकार के संरक्षण में हुआ
जयराम ठाकुर ने कहा कि कुपवी के टिक्कर में जो कुछ हुआ वह सरकार के संरक्षण में हुआ। भोजन के पहले ही मीडिया कर्मियों को सीएम और उनके लोगों को परोसे जाने वाले भोजन के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। सीएम के एक दिन पहले ही चौपाल ले जाए गए मीडिया कर्मियों को वह मेनू व्हाट्सएप के द्वारा और प्रिंट कागज के माध्यम से दिया गया था। लोगों की माने तो पत्रकारों द्वारा भी जंगली मुर्गा (Wild Chicken) को मेनू में शामिल करने पर सवाल उठाए गए थे लेकिन सत्ता का नशा जब दिमाग पर चढ़ता है तो लोगों को बातें समझ नहीं आती हैं। इसके बाद भी जंगली मुर्गा परोसा गया। मामला बिगड़ता देख मामले की जांच पड़ताल करने की बजाय सीएम ने जंगली मुर्गे को देसी मुर्गा बात कर सारा आरोप विपक्ष पर मढ़ दिया। जब विपक्ष का मुखिया है न्याय नहीं चाहता है तो प्रदेश के आम लोग हो या जीव जंतु उन्हें न्याय कैसे मिलेगा। विपक्ष पर अपनी हर नाकामी का दोष लगाने के बजाय उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए।
-राहुल कुमार

