-
Advertisement
जेमी कीटॉन ने सिर पर दस केन चिपका बनाया रिकॉर्ड
Last Updated on July 17, 2022 by Neha Raina
आपने फिल्मों में कैमरे की कमाल से कमाल से कई हैरतअंगेज कारनामे देखे होंगे। कभी हीरो को बड़ी पहाड़ी से निडरता से कूदते देखा होगा तो कभी सागर समुद्रों में तैरते हुए देखा होगा। मगर यही कारनामा कोई बिना कैमरे की सहायता से हकीकत में करे तो मुंह से अनायास ही वाह! निकलता है। अमेरिका के जेमी कीटॉन( Jamie Keaton) भी अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं और हैरतअंगेज कारनामे कर दिखाते हैं। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उनके इस कारनामे को देखकर कोई भी हैरत में पड़ जाएगा।
यह भी पढ़ें:पति ने मारा ताना तो पत्नी ने किया ऐसा काम कि घर का हाल हुआ बेहाल
कीटॉन की खासियत यह है कि वह एयर सक्शन (Air suction) से चीजों को अपने शरीर से चिपका लेते हैं। उनकी ऐसी क्षमता को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। वह अपने सिर पर दस केन चिपका लेते हैं। इतना ही नहीं अपने बैलेंस से जब चाहे तब तक उनको चिपकाए ही रखते हैं। इसके लिए उन्होंने अपना नाम रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है।
इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह अकेले शख्स हैं। 2016 में जेमी कीटॉन ने आठ केन चिपका कर रिकॉर्ड बनाया था। इतना ही नहीं वह केन चिपका कर बाजार में घूम-फिर भी लेते हैं और बाइक राइडिंग( Bike riding) भी कर लेते हैं। उनके इस रिकॉर्ड को 2019 में जापान की राजधानी टोक्यो ( Japan’s capital Tokyo) निवासी सुनिचि कन्नो ने तोड़ दिया था। सुनिचि ने अपने सिर पर नौ केन चिपका ली थी। इस विलक्षणता के कारण लोग उनके घर में उनसे मिलने आते हैं और अकसर पूछते हैं कि आप ऐसा कैसे कर लेते हैं। इस पर कीटॉन जवाब देता है कि जब मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो कुछ भी संभव है।