-
Advertisement
जेपी नड्डा ने सीएम जयराम को बताया मेहनती, बोले-सीएम करते बहुत हैं पर बताते नहीं; उदाहरण भी दिया
Last Updated on April 9, 2022 by Vishal Rana
शिमला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) आज से हिमाचल दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने शिमला में रोड शो (Road Show) किया। रोड शो के बाद जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज तक देश में जो कहा जाता था, वह किया नहीं जाता था। लेकिन मोदी सरकार ने इस रिवाज को खत्म किया। पीएम मोदी (PM Modi) जो कहते हैं वह करते हैं और जो कहेंगे उसे आगे भी करेंगे। जेपी नड्डा ने कहा अब वह समय चला गया जब चुनावों से कोई भी बीजेपी का कार्यकर्ता भय खाता था। अब बीजेपी (BJP) का कार्यकर्ता 5 साल में पार्टी के किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाता है और उसके दम पर वोट मांगता है।
यह भी पढ़ें:शिमला पहुंचे जेपी नड्डा, सीएम जयराम ने किया स्वागत; खुली जीप में निकाला रोड शो
इस दौरान नड्डा ने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की भी जमकर तारीफ की। नड्डा ने सीएम जयराम को शरीफ बताते हुए कहा कि वह काम ज्यादा करते हैं और कहते कम हैं। उन्होंने रिकार्ड सड़क निर्माण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने किए कामों को लोगों के बीच में लेकर जाएं, ताकि लोग उसे आगे ले जा सकें। इस दौरान जेपी नड्डा ने कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा हमारे सामने खड़े लोगों के पास ना नीयत है और ना ही नेता हैं। इसके विपरीत हमारे पास नेता भी हैं और कार्यकर्ता भी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि आज एक नई पार्टी आई है जो अपना आपा खो बैठती है। उत्तर प्रदेश में उन्होंने 377 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर उनकी जमानत जब्त हुई।
कांग्रेस को भूल कर आप पर बोलते नजर आए अनुराग ठाकुर
वहीं लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी तो चार राज्यों में जीत का चौका लगाया है। आने वाले समय में हिमाचल और गुजरात की जीत का छक्का लगाया जाएगा। उन्होंने कहा हिमाचल की सरकार ने बहुत बेहतरीन काम किया हैए इसका परिणाम नवंबर में सामने आएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा किस तरह से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष रात को 11:45 बजे भी पार्टी के काम के लिए तैयार रहता है।
उन्होंने कहा कि कल रात 11:40 पर फोन किया और उनसे मिलने का समय मांगाए इस पर उन्हें तत्काल समय दे दिया। इसी मुलाकात के दौरान आम आदमी पार्टी के हिमाचल अध्यक्ष से लेकर इनके कई नेताओं को पार्टी की ज्वाइनिंग करवाई गई। यह बीजेपी में ही संभव है कि उनके कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिन और रात काम करता है। वहीं अनुराग ठाकुर ने आज कांग्रेस को छोड़ कर आम आदमी पार्टी पर ज्यादा हमला किया। आप को लेकर अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि जो अपने बड़े नेताओं के खिलाफ अपशब्द बोलते है उनका क्या चरित्र। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मान ने हिमाचल की धरती पर कदम तक नहीं रखा। इसके अलावा मंच पर भी किसी हिमाचली को जगह नहीं दी गई।