-
Advertisement
जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में काजोल, लिया सोशल मीडिया से ब्रेक
मुंबई। असल जिंदगी में चुलबुली और बेबाक नजर आने वाली काजोल (Kajol) फिलहाल जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर उनके पोस्ट में भी यह झलकता है। ऐसे में फैन्स उन्हें लेकर परेशान हैं। काजोल ने लिखा कि वह कुछ समय के लिए इंस्टाग्राम (Instagram) और ट्विटर से ब्रेक ले रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके सारे पोस्ट गायब हैं। जहां कुछ फैन्स परेशान हो गए हैं तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह प्रमोशन का तरीका भी हो सकता है।
काले कागज पर यह लिखा
काजोल ने ब्लैक पेज पर लिखा, ‘मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का सामना कर रही हूं।’ उन्होंने कैप्शन दिया, ‘सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।’ पोस्ट पर कई फैन्स ने चिंताएं जताईं। एक ने लिखा, ‘हे काजोल उम्मीद है कि तुम ठीक हो बेबी। तुम्हें बहुत सारा प्यार और हग भेज रही हूं।’ एक अन्य ने कहा, ‘खुद को वक्त दो। उम्मीद है कि आप ठीक होंगी। ढेर सारा प्यार। हम हमेशा आपके लिए यहां रहेंगे। वी लव यू क्वीन।’ वहीं एक यूजर ने कहा, ‘उनकी अगली ओटीटी सीरीज (OTT Series), द गुड वाइफ (The good Wife) के लिए यह प्रमोशन का तरीका है।’
यह भी पढ़े:यह भी पढ़े:Jr NTR संग रोमांस करेंगी प्रियंका चोपड़ा
