-
Advertisement
दुनिया की सबसे अनोखी झील, हर दिशा से दिखता है अलग आकार
Last Updated on August 31, 2022 by sintu kumar
दुनियाभर में कई सारी झीलें हैं। हर एक झील की अपनी अलग-अलग कहानी है। कुछ झीलें काफी रहस्य से भरी पड़ी हैं। आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा। हम बात कर रहे हैं सनमून लेक (Sunmoon Lake) की।
यह भी पढ़ें- ज्यादातर T Shirts पर क्यों लिखा होता है नंबर 3, यहां जानिए रोचक कारण
बता दें कि सनमून लेक ताइवान (Taiwan) के नानडू काउंटी के यूची टाउनशिप में स्थित है। सनमून लेक बहुत ही खूबसूरत झील है। इस झील की बनावट लोगों को अपनी ओर खींचती है। सनमून लेक चारों तरफ से पहाड़ों से घिरी हुई है। झील की खास बात ये है कि अलग-अलग जगहों से देखने पर इस झील का आकार बदल जाता है।
बताया जाता है कि सनमून लेक को पूर्व दिशा से देखने पर ये सूर्य के समान गोल दिखाई देगी। जबकि, पश्चिम दिशा से देखने पर झील का आकार आधे चंद्रमा जैसा दिखाई देगा। इसी सूरज और चंद्रमा के आकार की तरह दिखने के कारण इस झील का नाम सनमून लेक रखा गया है।
सनमून झील को चारों ओर से पेड़ और झाड़ियां इसको ढक लेती हैं। इसी कारण ये झील चांद जैसी लगती है। इस झील को देखना किसी अजूबे से कम नहीं है। इस झील को देखने के लिए काफी सैलानी आते हैं। ज्यादातर सर्दियों के मौसम में यहां पर सैलानियों की भीड़ उमड़ती है।