-
Advertisement

यहां रहते हैं सिर्फ 30 लोग और 4 कुत्ते, आसानी से नहीं मिलती हर किसी को एंट्री
दुनियाभर में बहुत सी अनोखी जगह हैं। कुछ जगह बहुत बड़ी हैं और कुछ जगह बेहद छोटी। अमेरिका के नेवादा राज्य में एक छोटा सा देश है, जिसे लोग रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया (Republic of Molossia) के नाम से जानते हैं। इस देश में कुल 30 लोग और 4 कुत्ते रहते हैं। यानी इस देश में कुल जीव की आबादी 34 है।
यह भी पढ़ें:ये हैं दुनिया की सबसे गर्म जगह, यहां जीव-जंतुओं का रहना है असंभव
बता दें कि नेवादा एक विशाल राज्य है जो अपने समृद्ध खनन इतिहास और जंगली पश्चिम पदचिह्व के लिए जाना जाता है। मोलोसिया गणराज्य में सब कुछ बहुत आकर्षक है। रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया कार्सन सिटी के पश्चिम में लगभग 30 मिनट की ड्राइव पर स्थित है। इस देश में कुल 34 लोग रहते हैं, जिसमें 30 लोग और 4 कुत्ते शामिल हैं।
इस देश की स्थापना 1977 में हुई। उस वक्त इस देश को मूल रूप से ग्रैंड रिपब्लिक ऑफ वल्डस्टीन कहा जाता था। 20 साल बाद फिर इसका नाम किंगडम ऑफ मोलोसिया में बदल दिया गया था। ये एक माइक्रोनेशन है यानी ये एक बहुत छोटा सा देश हैं। ये देश दो एकड़ से भी कम भूमि को कवर करता है। रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया नेवादा के डेटन स्थित कार्सन नदी के किनारे बसा हुआ है। विजिटर्स भी मोलोसिया का दौरा करने आ सकते हैं। इसके लिए उनको सबसे पहले विजिटिंग के लिए तारीखों को देश की वेबसाइट देखना होगा। इसके अलावा यात्रियों के पास मोलोसिया की मुद्रा वैलोरा होनी चाहिए।
यहां के शासक का नाम केविन बॉग है। केविन बॉग ने किशोर होने पर एक दोस्त के साथ राष्ट्र की स्थापना की थी। केविन बॉग को विभिन्न आयोजनों में राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते देखा जा सकता है। उनके लोग भी उन्हें बहुत प्यार करते हैं। मोलोसिया गणराज्य के पास अपना बॉर्डर, कानून, बैंकिंग सिस्टम (Banking System) और सैनिक हैं। मोलोसिया गणराज्य की राष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी है, लेकिन यहां पर लोग एस्पेरांतो और स्पेनिश में भी बातचीत करते हैं। मोलोसिया गणराज्य में फ्रेंडशिप गेटवे, बैंक ऑफ किकैसिया और मोलोसियन सरकारी ऑफिस मौजूद हैं।