-
Advertisement
चंदा को क्यों कहा जाता है चंदा मामा, बेहद रोचक है इसके पीछे की वजह
बचपन से लेकर आजतक एक चीज है जो नहीं बदली वो है चांद (Moon) को चंदा मामा कहना। अक्सर हम सुनते हैं कि चांद को चंदा मामा (Chanda Mama) कहा जाता है। चांद को कभी चाचा, ताऊ या फूफा नहीं कहा जाता है। आज हम आपको चांद को चंदा मामा बोलने के पीछे की वजह के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़ें:हवा से भी निकाला जा सकता है पानी, यहां पढ़ें पूरा प्रोसेस
पौराणिक कथाओं के अनुसार, जिस समय देवताओं और असुरों के बीच में समुद्र मंथन हो रहा था, उस समय समुद्र के अंदर से बहुत सारे तत्व निकले थे। उन्हीं तत्वों में मां लक्ष्मी, वारुणी, चंद्रमा और विष भी शामिल थे। समुद्र मंथन से निकलने के बाद माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के पास चली गई थी। इसके बाद उनके बाद निकलने वाले सभी तत्वों को उनके छोटे भाई और बहन की उपाधि दी गई। ऐसे में चंद्रमा उनके बाद समुद्र से निकले थे, इसलिए वे माता लक्ष्मी के छोटे भाई बन गए। माता लक्ष्मी को हम अपनी माता मानते हैं तो ऐसे में उनके छोटे भाई हमारे मामा बन गए। ये एक कारण से चांद को चंदा मामा कहा जाता है। इन सबके पिता समुद्र कहलाते हैं क्योंकि ये सब समुद्र मंथन से निकले थे।
इसके अलावा चांद को चंदा मामा कहने के पीछे दूसरा कारण ये है कि चांद पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है। चांद दिन-रात पृथ्वी के साथ एक भाई की तरह रहता है। धरती को हम मां मानते हैं, ऐसे में धरती का भाई यानी चंद्रमा चंदा मामा कहलाए जाते हैं।

