-
Advertisement
घर में मोरपंख रखना बहुत आवश्यक, होते हैं ये कमाल के फायदे
Last Updated on January 31, 2023 by sintu kumar
नई दिल्ली। भगवान श्री कृष्ण (Lord Shri Krishna) अपने सिर पर लगा मोर पंख तो आपने देखा ही होगा। उनके मुकुट की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ मोरपंख के और भी कई फायदे हैं। कहा जाता है कि घर में मोर पंख रखना भी बेहद आवशयक होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है वास्तु के अनुसार घर में मोर पंख रखने के और भी कई फायदे बताए गए हैं। जानिए घर में मोरपंख होना आखिर क्यों जरूरी माना जाता है।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन क्लास में बच्चों को समझाने के लिए Teacher ने लगाया ऐसा जुगाड़, Viral हो गया वीडियो
- आपने भगवान श्रीकृष्ण की जितनी भी मूर्तियां देखीं होंगी उसमें मोरपंख आपने निश्चित रूप से पाया होगा। क्योंकि मोर पंख के बिना भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। ऐसे में अपने घर पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ती के साथ मोरपंख जरूर लगाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
- घर के मुख्य दरवाजे पर मोर पंख लगाना ना सिर्फ देखने में अच्छा लगता है बल्कि, ऐसा करने से जीव-जंतु भी घर में प्रवेश नहीं कर पाते।
- भगवान श्रीगणेश की मूर्ति के साथ दो मोरपंख भी रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं रहेगी।
- बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो किताबों में मोर पंख रख दें। ऐसा करने से बच्चे का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।
- अगर बच्चा जिद्दी है तो मोरपंख से बने पंखे से उसकी हवा करें। ऐसा करने से उसके व्यवहार में आपको बदलाव देखने को मिलेगा।
- बच्चे के हाथ पर एक मोरपंख बांधकर रखने से बच्चे को कभी नजर नहीं लगती साथ ही डरावने सपनों से भी राहत मिलती है।
- पीले रेशमी कपड़े में एक मोर पंख को लपेटकर रखने से आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है।
- घर के वास्तु दोष को आग्नेय कोण में मोरपंख लगाने से ठीक किया जा सकता है।
- अगर आपके किसी काम में कोई बाधा आ रही है तो किसी मंदिर में जाकर मोर पंख को श्रीराधा-कृष्ण की मूर्ति के पास रख दें। इसके 40 दिन बाद उसे घर ले आएं ऐसा करने से आपके सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे।
- अगर किसी दंपति के बीच लड़ाई रहती है तो बैडरूम में पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रख दें। ऐसा कर के दोनों के बीच का तनाव खत्म होने लगेगा।