-
Advertisement
राठौर बोले, हम में एकता…बीजेपी में दरारें, कार्यकर्ता खुद खोल रहे अपने नेताओं की पोल
धर्मशाला। प्रदेश में हुए उपचुनावों (By Election) में कांग्रेस को मिली जीत पर जनता ने एकजुटता दिखाई है। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने पार्टी सदस्यता को लेकर एक एप बनाया गया है, जिसमें कोई भी कांग्रेस पार्टी की सदस्या ग्रहन कर सकता है। इसमें फेक सदस्यता (Fake membership) नहीं होगी। सदस्यता को लेकर लोगों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। यह कहना था कांग्रेस की हिमाचल चुनाव प्रभारी दीपादास मुंशी (Deepadas Munshi) का। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में सदस्य अभियान थोड़ा धीमी गति से चल रहा था, परंतु अब प्रदेश की जनता में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है और यह सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर व बाहर जब भी चुनाव ( Election) हुए हैं, यह लोकतांत्रित पद्धति से हुए है तथा यह पद्धति आगे भी कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है तथा पार्टी तभी चलती है, जब सभी साथ हों।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में नए जिले बनाने पर सीएम जयराम ठाकुर ने कह दी बड़ी बात, यहां जाने
कांग्रेस पार्टी के बीच गुटबाजी (Groupism) को लेकर पूछे गए एक प्रश्न में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) ने कहा कि अगर कांग्रेस के भीतर गुटबाजी होती तो कांग्रेस चार सीटों पर अपनी विजय दर्ज नहीं करती। दरारें तो बीजेपी (BJP) पार्टी में नजर आ रही हैं, जिसका कांग्रेस को फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में बीजेपी के रणवीर निक्का ने भी बीजेपी के ही वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया (Rakesh Pathania) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिससे यह साफ पता चलता है कि बीजेपी पार्टी में भी एक-दूसरे को लेकर मनमुटाव शुरू हो चुका है, जिसका सीधा फायदा कांग्रेस पार्टी को आने वाले चुनावों में होगा। उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर उपचुनाव लड़े हैं, इसलिए गुटबाजी का प्रश्न ही पैदा नहीं होता।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

