-
Advertisement
कुलदीप राठौर बोले: बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू, अपने ऐशो आराम के लिए कर्जे में डुबोया प्रदेश
Last Updated on November 16, 2021 by admin
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Congress President Kuldeep Singh Rathore) ने कहा है कि बीजेपी ने अपने इस सात साल के शासनकाल में देश को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद अपने शासनकाल में जो कुछ बनाया था, उसे केंद्र की मोदी सरकार एक एक को बेचने में लगी है। सोमवार को जिला सोलन (Solan) के कसौली विधानसभा क्षेत्र में अपने जन जागरण अभियान के दूसरे दिन राठौर ने पद यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उन्हें बीजेपी की जन विरोधी नीतियों से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी सब बीजेपी (BJP) की जन विरोधी नीतियों का ही परिणाम है। आज उन्होंने बड़ोग से धर्मपुर तक 12 किलोमीटर की पदयात्रा की।
यह भी पढ़ें:हिमाचल के 10 जिलों में 21 को होगा जनमंच कार्यक्रम, जाने कौन मंत्री कहां सुनेंगे समस्याएं
इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष शिव कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर दास सहित निशा शर्मा, रमेश चौहान, अशोक बस्सी, राजेन्द्र ठाकुर, नरेश गुप्ता, अजय गरचा, रंजना कपूर विप्लव कुमार सहित सेंकड़ों कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक के पदाधिकारी मौजूद थे। राठौर ने कहा कि हाल ही के चार उप चुनाव परिणामों (BY-Election Result) से साफ है कि प्रदेश में बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने अपने ऐशो आराम के लिये प्रदेश को कर्जे में डुबो दिया है। उन्होंने कहा कि मंडी ससंदीय क्षेत्र सहित तीन अन्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत से साफ हो गया है कि अब प्रदेश बदलाव की ओर चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही बीजेपी के जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से लोगों को मुक्ति दिलाएगी।