-
Advertisement
Rathore बोले : पार्टी सिंबल पर चुनाव होने से बीजेपी धन बल का नहीं कर पाएगी प्रयोग
Last Updated on February 24, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। नगर निगम के चुनाव (Municipal Corporation Election) पार्टी सिंबल (Party Symbol) पर करवाए जाने के निर्णय का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने स्वागत किया है। राजधानी शिमला में मीडिया को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने कहा कि पुर्व में संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों में बीजेपी (BJP) ने जमकर धन बल का प्रयोग किया और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की नियुक्तियां कीं, लेकिन पार्टी सिंबल पर चुनाव घोषित होने से अब इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लग सकेगी। कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस 2022 के चुनावों को लेकर कसौली में 27 फरवरी को रणनीति बनाएगी।
यह भी पढ़ें: राठौर बोले- BJP के खिलाफ चुनाव आयोग जाएगी कांग्रेस, मांगेंगी कानूनी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि पार्टी सिंबल पर चुनाव करवाने की कांग्रेस (Congress) काफी समय से मांग कर रही थी। पार्टी सिंबल कर चुनाव करवाए जाने से दल बदल भी कम होगी। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि आगमी चार नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। 27 फरवरी को कसौली में होने वाली पॉलिटिकल अफेयर और कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में फतेहपुर उपचुनाव, नगर निगम चुनाव व 2022 के चुनावों में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी और आगामी रणनीति बनाई जाएगी।