-
Advertisement
हिमाचल में चरस तस्करी कर रही थी 50 वर्षीय महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Last Updated on September 15, 2021 by saroj patrwal
कुल्लू। हिमाचल पुलिस नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है और रोज कहीं ना कहीं से नशे का सामान पकड़ा जा रहा है। जिला कुल्लू में विशेष अन्वेषण शाखा की ओर से समय-समय पर नशे के कारोबार पर प्रहार किया जा रहा है और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी के दौरान विशेष अन्वेषण शाखा के द्वारा पतलीकुहल क्षेत्र में एक गुप्त सूचना मिलने पर, एक महिला को चरस के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। महिला के पास से पुलिस ने 1 किलो 989 ग्राम चरस पकड़ी है।
ये भी पढ़ेः Himachal : पांच माह पहले शादी के बंधन में बंधे दंपत्ति ने निगला जहर, गर्भवती है महिला
गुप्त सूचना मिली थी कि पिंगला देवी ( 50) दुर्गा राम, गांव रियाडामला मनाली चरस की तस्करी से जुड़ी है। गत रात जब वह नशे की की खेप लेकर कहीं डिलीवरी करने जा रही है। पुलिस टीम ने जाल बिछाया और महिला को रंगे हाथ चरस के साथ पकड़ लिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page